फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   bad breath indicate many health problems

कई रोगों का संकेत हो सकती है सांसों की बदबू

Mon, 01 Apr 2013 04:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Apr 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
bad breath indicate many health problems

सांसों की बदबू एक ऐसी समस्या है जिससे अक्सर कई लोग परेशान तो रहते हैं लेकिन सही समय पर इनका इलाज नहीं करवाते। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि सांसों से आने वाली बदबू का संबंध सिर्फ मुंह या दांतों से ही नहीं है बल्कि कई बीमारियों से हैं।

विज्ञापन


आइए जानें सांसों की बदबू हमारे लिए किन समस्याओं की वजह हो सकती है और इसके लिए क्या उपाय मददगार हो सकते हैं।

बात कुछ समय की है तो न घबराएं
डाइट में प्याज, अदरक या बहुत अधिक मसालेदार डिश खाने के बाद अक्सर सांसों से बदबू आती है जो कुछ समय के लिए ही होती है। जब इनके पोषक तत्व खून में पूरी तरह घुल जाते हैं तब ये अपनेआप खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


फिर भी इनसे छुटकारे के लिए ब्रश या माउथवॉश से कुल्ला कर सकते हैं। ऐसे में यह कोई गंभीर दिक्कत नहीं है बल्कि थोड़ी हाइजीन से ही आपको राहत मिल सकती है।

मुंह में इन्फेक्शन
ठीक ढंग से रोज ब्रश न करने और दांतों की सफाई न रखने से भी सांसों की बदबू परेशान करती है। मुंह में रह गए भोजन के कण और बैक्टीरिया कई बार इन्फेक्शन पैदा कर देते हैं जिससे भी सांसों से बदबू आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूड़े का रोग
सांसों से दुर्गंध और मुंह का स्वाद खराब रहना मसूड़े के रोग पेरिडोंटल के लक्षण हो भी हो सकते हैं। यह बीमारी बैक्टीरिया से निकलने वाले प्लेक (विशेष प्रकार के चिपचिपे तत्व) से होती है जिसमें मसूड़े इतने कमजोर हो जाते हैं कि ये दांतों को सपोर्ट नहीं दे पाते और दांत गिरने लगते हैं।

ड्राइ माउथ
कई बार मुंह में लार बननी कम हो जाती है जिसकी वजह से जेरोस्टोमिया यानी ड्राइ माउथ नामक रोग हो सकता है। अक्सर इस बीमारी में भी सांसों से बदबू की समस्या हो जाती है।     
 
मुंह का कैंसर
बहुत अधिक तंबाकू खाने वाले लोगों में जब पेरिडोंटल बीमारी ओरल कैंसर में तब्दील होने लगती है तो भी सांसों से तेज बदबू आती है।

फेफड़े, लिवर और किडनी से संबंध

कई बार सांसों की बदबू सिर्फ मुंह तक ही नहीं बल्कि कई गंभीर रोगों का भी लक्षण हो सकती है। रेस्पिरेट्री ट्रैक में इन्फेक्शन, क्रोनिक साइनसाइटिस, ब्रोंकाइटिस, डायबिटीज, निमोनिया, लिवर और किडनी में इन्फेक्शन के कारण भी सांसों से दुर्गंध आ सकती है।


ऐसे में सही समय पर इसका इलाज और इसे दूर करने के लिए जरूरी उपाय करने से न सिर्फ इससे छुटकारा पाया जा सकता है बल्कि कई रोगों की आहट को भी पहचाना जा सकता है।

सांसों की बदबू दूर करने के कुछ कारगर उपायों को जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed