फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   awareness camp in delhi for breast cancer

स्तन कैंसर पर जागरूकता के लिए आगे आई दिल्ली की मांएं

Mon, 19 Oct 2015 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in delhi for breast cancer

मेडला इंडिया ने अक्तूबर महीने को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में चिन्हित करने के लिए एक जागरूकता अभियान ‘फीड टू डिफीट’ का आयोजन किया। यह आयोजन कनाट प्लेस में राहगिरी के दौरान किया गया ताकि महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया जा सके। मेडेला इंडिया उन्नत ब्रेस्टपंप का निर्माण करती है।

विज्ञापन


इस आयोजन के दौरान दिल्ली एनसीआर की महिलाओं ने हिस्सा लिया जो स्तनपान कराने का प्रण लेने के लिए आगे आईं और इसके लिए एक विशाल पिंक बलून (गुलाबी गुब्बारे) पर दस्तखत किया जो कनाट प्लेट के इनर सर्किल में लगा हुआ था।
विज्ञापन


इस मौके पर म्युजिकल रॉक बैंड ने ‘मैजिक ऑफ मदर्स मिल्क’ (मां के दूध का जादू) परफॉर्म किया और इसी से आयोजन के लिए माहौल तैयार हुआ। इस दौरान स्तनपान के महत्व पर जोर डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में महिलाओं के लिए अभी तक स्तन कैंसर सबसे आम है। ऐसा विकसित और विकासशील दोनों तरह के देशों में है। अध्ययन से पता चलता है कि एक साल तक स्तनपान कराने वाली मांओं में स्तन कैंसर होने की आशंका पांच प्रतिशत कम होती है।


इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में युवकों, महिलाओं और परिवारों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और दिल्ली व एनसीआर की महिलाओं ने हिस्सा लिया और ना सिर्फ स्तनपान कराने का प्रण लिया बल्कि रॉक शो के संगीत पर झूमीं भी।



विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed