{"_id":"b2cd169040f000eee76582ca7585a5ab","slug":"aspiring-can-boost-female-fertility","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है यह उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है यह उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
घर में नन्हीं किलकारी की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि एस्पिरिन के सेवन से गर्भधारण में आसानी हो सकती है और यह फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है।
पढ़ें - अनियमित हैं पीरियड्स तो हो सकती हैं ये वजहें
अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह माना है कि एस्पिरिन की मदद से महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाए जा सकती है, हालांकि यह गर्भपात से बचाव में असरदार नहीं है।
विज्ञापन
शोध में पाया गया कि इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार सही होता है और गर्भाशय में रक्त संचार बढ़ जाता है जिसकी वजह से प्रजनन की संभावना अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि इसके सेवन से एक बार गर्भपात के बाद दोबारा गर्भधारण की प्रक्रिया में भी मदद मिलती है।
शोधकर्ताओं ने 1000 महिलाओं पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है। यह शोध द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।