लंबे समय तक जवां दिखने का नया उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक जवां दिखने के लिए अगर आप तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स पर पैसे बहाते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है।
बेल्जियम की यूनिवर्सिटी ऑफ लेवेन के शोध की मानें तो डायबिटीज के उपचार में इस्तेमाल होने वाली मेटाफोर्मिन दवा की मदद से न सिर्फ लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं बल्कि जीवनकाल भी बढ़ाया जा सकता है।
शोध में मिले चौंकाने वाले नतीजे
शोधकर्ताओं ने पाया कि एंटीडायबिटिक दवा से कई प्रकार के ऑक्सीजन मॉलिक्यूल बनते हैं जिनकी वजह से कोशिकाएं अधिक समय तक रहती हैं।
शोधकर्ता वॉटर डे हेज़ के अनुसार, ''जब तक कोशिकाओं में टॉक्सिक ऑक्सीजन मॉलिक्यूल बनते हैं वे मजबूत रहती हैं और बाहरी तत्वों से रिएक्शन उनमें कम होता है। मेटफॉर्मिन इन मॉलिक्यूल की मात्रा बढ़ा देते है जिससे उम्र बढ़ती है और उनका जीवनकाल अधिक हो जाता है।''
शुरुआती दौर में मिली सफलता