{"_id":"703ebbfa-8a40-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"7-signs-that-show-you-are-anemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सात लक्षणों से पहचानें कि आप एनिमिक तो नहीं","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इन सात लक्षणों से पहचानें कि आप एनिमिक तो नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यस्त जीवनशैली और खानपान में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई बार हम पर कमजोरी इतनी अधिक हावी हो जाती है जो हमें अनीमिया के कगार पर पहुंचा देती है। शरीर की रक्त कोशिकाएं (खासतौर पर रक्त कोशिकाओं में मौजूद हिमोग्लोबिन नामक तत्व) जब बहुत कम हो जाती हैं तो व्यक्ति एनिमिक हो सकता है। अगर आपके शरीर में ये सात बदलाव आ रहे हैं तो सचेत हो जाएं, हो सकता है आप एनेमिक होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
आंखों का रंग
अनीमिया के लक्षण पहचानने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है कि पलकों को ऊपर की ओर खींचे, अगर आंखों के ऊपरी भाग बिल्कुल सफेद दिख रहा है तो समझ लें कि शरीर में खून की कमी है।
विज्ञापन
बहुत अधिक थकान
हर समय आपको अगर थकान होती है तो हो सकता है कि आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो। शरीर में ऊर्जा का संबंध ऑक्सीजन के संचार से होता है और अगर शरीर में आरबीसी का स्तर कम है तो ऑक्सीजन का संचार सही तरीके से नहीं होगा जिससे आपको थकान होगी।
विज्ञापन
सुबह के समय कमजोरी
अक्सर एनिमिक व्यक्ति को सुबह उठते ही बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है और बिस्तर से उठने की हिम्मत नहीं होती। हालांकि गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं में यह लक्षण पाया जाता है।
सिरदर्द
कुछ लोग बिना वजह बहुत अधिक सिरदर्द की शिकायत करते हैं। आरबीसी की कमी से ऑक्सीजन मस्थिष्क तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती जिससे भी दिन भर सिरदर्द बना रहता है। बार-बार सिरदर्द हो तो अनीमिया हो सकता है।
नाखूनों पर सफेद धब्बे
कई बार हमारे नाखूनों पर छोटे-छोटे सवेद धब्बे हो जाते हैं जिनपर हम अक्सर ध्यान नहीं देते। मगर नाखूनों पर होने वाले सफेद धब्बे शरीर में खून की कमी की निशानी होते हैं।
सांस लेने में दिक्कत
अनीमिया के मरीजों को कई बार सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बहुत अधिक चलने व सीढ़ी चढ़ने जैसी गतिविधियों के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
चेहरे की रंगत बदलना
अगर आप एनेमिक हैं तो आपकी त्वचा का रंग पीला या सफेद दिखेगा जो सामान्य गोरापन नहीं होगा। त्वचा के रंग से आपके शरीर में खून की कमी का अंदाजा लगाया जा सकता है।