फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   50 chemicals found in everyday food that can trigger cancer

रोजमर्रा की कई छोटी-छोटी चीजों के इस्तेमाल से 'कैंसर' का खतरा!

Thu, 25 Jun 2015 05:42 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
50 chemicals found in everyday food that can trigger cancer

एक रिसर्च में पाया गया है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों से कैंसर हो सकता है। जानिए, क्या कहती है रिसर्च।

विज्ञापन


रिसर्च में पाया गया कि पर्यावरण से जुड़े कई रसायन जिनमें जल, वायु और खानपान शामिल हैं, इंसान के शरीर में दैनिक जीवनचर्या के रूप में प्रवेश करते हैं।

ऐसे 85 रसायनों पर 28 देशों के 174 वैज्ञानिकों ने जांच की और पाया कि सभी रसायन अपने आप में सुरक्षित हैं। लेकिन इनमें 50 रसायन ऐसे हैं जो अपने आप में पूरी तरह सुरक्षित होने के बावजूद एक दूसरे के साथ मिलकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को जन्म देते हैं।

इस नए अनुसंधान में पता चला है कि रसायनों का यह संयोजन (मिश्रण) प्रत्येक पांच में से एक कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम के इस खुलासे के बाद खानपान और सांसों द्वारा शरीर में जाने वाले ऐसे रसायनों के मिश्रण के प्रभावों पर शोध के समर्थन में और अधिक संसाधनों की जरूरत पर जोर दिया जाने लगा है।
विज्ञापन


लंदन स्थित ब्रूनल यूनिवर्सिटी में कैंसर बायोलॉजिस्ट हैमद यासई ने एक प्रेस नोट में इसकी हामी भरी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में फैले जो रसायन अपने आप में पूरी तरह सुरक्षित हैं उनमें से कुछ के आपस में मिलने भर से यदि वे इंसान के शरीर में जाकर कैंसर को जन्म देते हैं तो यह एक वैश्विक महामारी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 देशों के वैज्ञानिकों का यह शोध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की विशेष श्रंखला के तहत विश्व प्रसिद्ध शोध पत्रिका ‘कार्सिनोजेनेसिस’ में मंगलवार को प्रकाशित हुआ है।

2013 में बना टास्क फोर्स

50 chemicals found in everyday food that can trigger cancer

अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘गेट टू नो कैंसर’ ने वर्ष 2013 में दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों का हाई प्रोफाइल टास्क फोर्स बनाया था। इस टास्क फोर्स को आनुवांशिक और लाइफ स्टाइल से जुड़े तत्वों के आधार पर कैंसर पनपने के प्राथमिक शोध की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

टीम में न्यूजीलैंड के डॉ. लिंडा गुलीवर, इंग्लैंड के प्रोफेसर फ्रांसिस मार्टिन, यूके के प्रोफेसर एंड्र्यू बाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक शामिल थे जिनका नेतृत्व अमेरिका के विलियम गुडसन तृतीय ने किया।

अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक विलियम गुडसन का कहना है कि हम निश्चित रूप से पर्यावरण में फैले उन रसायनों के बीच रह रहे हैं जिनसे बचा नहीं जा सकता है। ऐसे में कैंसर से प्रत्यक्ष संबंध रखने वाले इन रसायनों की कम से कम खुराक के प्रभावों पर साक्ष्य जुटाने का काम अब शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed