फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लू से बचने के लिए रोज पिएं ये 5 जूस, चुटकियों में बना सकते हैं घर पर

Tue, 16 Apr 2019 08:39 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
5 juice you should drink in summer can save you from heat stroke
- फोटो : social media
गर्मियां सिर पर हैं और आपको अपनी देखभाल शुरू कर देनी चाहिए। इस मौसम में सबसे बुरी चीज होती है 'लू' जिसके चपेट में अगर एक बार आ गए तो ठीक होने में काफी वक्त लगता है। लू लगने की मुख्य वजह डिहाइड्रेशन है।इसलिए हम आपको कुछ ऐसे जूस बताने जा रहे हैं जो आपकी इस गर्म मौसम में सुरक्षा करेंगे। 
5 juice you should drink in summer can save you from heat stroke
लू से खुद को बचाने के लिए सबसे पहला सहारा प्याज का जूस होता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि लू लगने से बचाने में प्याज का जूस काफी मददगार है। बस इसे कान, छाती और पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें। आप चाहे तो रोजाना एक चम्मच प्याज का जूस थोड़े से शहद के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।
 
5 juice you should drink in summer can save you from heat stroke
पारंपरिक चाइनीज मेडिसिन के अनुसार, मूंग दाल को लू के लिए बेहद कारगर माना जाता है। आप इन्हें 1 या दो कप पानी में उबाल लें और जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। गर्मी के दिनों में रोजाना इस ड्रिंक को पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 juice you should drink in summer can save you from heat stroke
लू से बचने के लिए इमली बहुत फायदेमंद है। इमली का जूस बनाने के लिए इमली के कुछ टुकड़े एक-दो ग्लास पानी में उबाल लें। उसमें थोड़ी सी चीनी या फिर शहद डालें और हल्का सा नींबू। अब इसे पी लें। इमली डिहाईड्रेशन की वजह से शरीर में हुई जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है।
विज्ञापन
5 juice you should drink in summer can save you from heat stroke
लस्सी या छांछ कितने गुणकारी हैं आप जानते ही होंगे।गर्मियों में रोजाना इसके सेवन से खुद को हीट स्ट्रोक या लू लगने से बचा पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed