फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह में पानी ला देगा बनाना केक, इस संडे बच्चों को जरूर बनाकर दें सरप्राइज

Sun, 14 Apr 2019 04:23 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 14 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
This Sunday surprise your kids with this egg less banana cake recipe
banana cake

बच्चों को संडे में कुछ स्पेशल बना दें तो उनके तो मजा आ जाते हैं। अमूमन ज्यादातर बच्चों को केक पसंद होता ही है। जो मीठा कम पसंद करते हैं वो लोग भी केक को न नहीं कर पाते। तो क्यों न इस वीकेंड परिवार वालों को केक बनाकर सरप्राइज दिया जाए। अब अगर आप ये सोच रही हैं कि केक बनाने में झंझट होगा तो आपको बता दें आज हम आपको केक की ऐसी रेसिपी दे रहे हैं, जिसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस जितना टाइम लगेगा वो केक को बंक करने में। आइए जानते हैं यम्मी बनाना केक की रेसिपी...

This Sunday surprise your kids with this egg less banana cake recipe
केला
सामग्री
300 ग्राम मैदा
12 ग्राम बेकिंग पाउडर
5 ग्राम दालचीनी पाउडर
2 केले
100 ग्राम अखरोट
मक्खन
100 मिली. दही
150 मिली. दूध
This Sunday surprise your kids with this egg less banana cake recipe
maida - फोटो : social media

एगलेस बनाना केक बनाने की विधि
केक को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब आप इसमें दालचीनी पाउडर और अखरोट मिला लें। अब आप एक कटोरी में मक्खन डालकर केले को मिक्स करें। अब इसमें दही डालकर मैश करें। तैयार हुए मिश्रण में धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिलाते जाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। इतने अच्छे से की एक भी लम्प ना रहे। केक के लिए मिश्रण तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Sunday surprise your kids with this egg less banana cake recipe
banana cake - फोटो : instagram

अब एक बड़े से प्लास्टिक के डब्बे में घी लगाकर उसमें मिश्रण डालें और माइक्रोवेव में 170 डिग्री सेल्सियम तापमान पर बेक करने के लिए रख दें। आपके केक को बनने में लगभग 50 से 60 मिनट लगेंगे। जब केक बनकर तैयार हो जाएं तो उसे आधे घंटो के लिए फ्रीज में रख दें। आपका केक बन कर तैयार है। अब आप केक निकालकर अपने बच्चों को सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed