{"_id":"5ef03575667a856ca69a6fc9fc4d0bf0","slug":"20-to-30-minutes-sunshine-lower-bmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से 30 मिनट की धूप इस मामले में है फायदेमंद","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
20 से 30 मिनट की धूप इस मामले में है फायदेमंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो रोज 20 से 30 मिनट तक सुबह की धूप शरीर के लिए एक मामले में बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फेनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर होने तक के बीच में 20 से 30 मिनट की भूप शरीर का बॉडी मास इंडेक्स कम करने में मददगार हो सकती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि रोज नियमित तौर पर धूप लेने से वजन घटाने में काफी आसानी होती है।
उनका दावा है कि धूप में 20-30 मिनट सुबह के समय बैठने से बॉडी क्लॉक ठीक रहती है यानी मेटाबॉलिज्म, भूख और ऊर्जा का संतुलन बरकरार रहता है जिससे बीएमआई बढ़ता नहीं है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने धूप का यह फायदा सुबह की धूप के लिए ही अधिक माना है।