{"_id":"58b6e6934f1c1b687f831591","slug":"cbi-announced-rs-5-lakh-prize-for-giving-information-in-dabholkar-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाभोलकर के हत्यारों का सुराग देने वाले को CBI देगी 5 लाख का ईनाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाभोलकर के हत्यारों का सुराग देने वाले को CBI देगी 5 लाख का ईनाम
amarujala.com- Edited by: नवीन चौहान
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र दाभोलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने डॉ नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में आरोपी सारंग अकोलकर और विनय पवार की जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की। सारंग अकोलकर और विनय पवार दोनों ही सनातन संस्था के कार्यकर्ता हैं।
बता दें कि अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चलाने वाले नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दाभोलकर काफी लंबे समय से अंधविश्वास और अघोरी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले पिछले साल सीबीआई ने इस मामले में हिंदू जन जागरण समिति के नेता वीरेन्द्र तावड़े को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक तावड़े और संस्था के एक अन्य सदस्य सारंग अकोलकर के बीच ई-मेल और डाभोलकर की हत्या के बारे में जानकारियां साझा हुई हैं। सारंग अकोलकर और विनय पवार दोनों फिलहाल फरार हैं। लंबे समय से सीबीआई से इन दोनों की तलाश में जुटी हुई लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के कारण सीबीआई ने दोनों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
CBI announces Rs 5 lakh reward for giving information about Sarang Akolkar & Vinay Pawar, both accused in Narendra Dabholkar's murder case. pic.twitter.com/fgp2CO61oS
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017विज्ञापन