Happy Friendship Day 2020
Happy Friendship Day 2020: इन प्यार भरे संदेशों से दें दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं
कोई इतना चाहे तो बताना..,
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी ना होने पर
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
ए सुदामा
मुझे भी सिखा दें
कोई हुनर तेरे जैसा,
मुझे भी मिल जाएगा
फिर कोई दोस्त कृष्ण जैसा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे