Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Govardhan puja 2026 these 5 simple methods decorate govardhan maharaj

इस गोवर्धन पूजा भगवान को दें खास रूप, घर में ऐसे सजाएं गोवर्धन महाराज

Mon, 09 Nov 2026 12:49 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 09 Nov 2026 12:49 PM IST
सार

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा के अवसर पर घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाती है। इसके बाद फूलों, रंगों और पारंपरिक सजावटी चीजों की मदद से उनका आकर्षक श्रृंगार किया जाता है।

विज्ञापन
Govardhan puja 2026 these 5 simple methods decorate govardhan maharaj
गोवर्धन महाराज

विस्तार

Govardhan Maharaj Decorate Ideas In Hindi: दिवाली का पर्व समाप्त होते ही गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दिन श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा करते हैं और घरों में गोबर से उनकी आकर्षक आकृति बनाकर सजाते हैं। अगर आप भी इस बार गोवर्धन भगवान का आकर्षक श्रृंगार करना चाहते हैं, तो फूलों, खील-बताशों और अन्य पूजा सामग्रियों की मदद से इन 5 आसान तरीकों से सजावट कर सकते हैं।

विज्ञापन
 


1. खील-बताशों से करें गोवर्धन महाराज का श्रृंगार



दिवाली पर बची हुई सफेद खील और बताशों का इस्तेमाल गोवर्धन महाराज की सजावट के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले खील की मदद से भगवान की आकृति, वस्त्रों और आसपास के बॉर्डर को सजाएं। इसके बाद उनके गले में खील और छोटे बताशों की माला पहनाएं। साथ ही हाथों और मुकुट पर भी खील लगाकर उनका श्रृंगार करें। इस तरह कम सामग्री में गोवर्धन महाराज को पारंपरिक और आकर्षक रूप दिया जा सकता है।

विज्ञापन



2. रंगोली के रंगों या गुलाल से दें गोवर्धन महाराज को आकर्षक रूप

 


गोवर्धन महाराज की सजावट को आकर्षक बनाने के लिए रंगोली पाउडर, गुलाल और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों की मदद से उनकी धोती, लहंगे और पटके को सुंदर रंग दें। साथ ही, वस्त्रों के किनारों पर रंगोली के पाउडर से आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक आकृतियां बनाएं। इससे गोवर्धन भगवान का श्रृंगार और भी खूबसूरत नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


3. फूलों और पत्तियों से सजाएं गोवर्धन महाराज
 


गोवर्धन महाराज की सजावट को खास बनाने के लिए ताजे गेंदे के फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। इनसे गोवर्धन पर्वत और भगवान के मुकुट को खूबसूरती से सजाया जा सकता है। वहीं, पर्वत को प्राकृतिक और हरा-भरा लुक देने के लिए नीम की पत्तियों, दूब या हरी घास का इस्तेमाल करें। इससे गोवर्धन भगवान की आकृति बेहद आकर्षक नजर आएगी। 

 


4. कुंदन, मोती और लेस के उपयोग से करें गोवर्धन महाराज का श्रृंगार



गोवर्धन महाराज की सजावट को आकर्षक बनाने के लिए गोबर की हल्की गीली परत पर वस्त्रों के आकार में रंग-बिरंगी लेस, कुंदन और मोतियों की माला लगाएं। इससे भगवान की आकृति को सुंदर और पारंपरिक लुक मिलेगा। वहीं, उनकी आंखें बनाने के लिए चमकदार कौड़ियों, छोटी बिंदी या सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गोवर्धन महाराज का श्रृंगार और भी मनमोहक नजर आएगा।


 


5. छोटे खिलौनों से सजाएं गोवर्धन महाराज की झांकी



गोवर्धन महाराज की झांकी को आकर्षक बनाने के लिए पर्वत के आसपास मिट्टी या गोबर से बनी छोटी गायों, बछड़ों और ग्वालनों की आकृतियां रखें। इसके अलावा, छोटी-छोटी मटकियों में खील भरकर सजावट करें। गायों के लिए बनाई गई नाद (चारा रखने का बर्तन) में हरी घास और ताजे फूल रखें। इससे गोवर्धन पूजा की झांकी को ब्रज की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा सुंदर रूप मिलेगा।



अन्नकूट सब्जी रेसिपी: गोवर्धन पूजा में घर पर बनाना है भंडारे जैसा अन्नकूट? तो इस तरह तैयार करें सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed