{"_id":"609a7c5d8e4879698c731a59","slug":"who-warns-not-to-use-ivermectin-drug-for-covid-19-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कोरोना के इलाज में न करें इस दवा का इस्तेमाल, WHO ने दूसरी बार दी चेतावनी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: कोरोना के इलाज में न करें इस दवा का इस्तेमाल, WHO ने दूसरी बार दी चेतावनी
Tue, 11 May 2021 07:13 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Tue, 11 May 2021 07:13 PM IST
सार
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इलाज में आइवरमेक्टिन दवा के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है
- गोवा सरकार ने सोमवार को राज्य में इस दवा के इस्तेमाल को मंजूरी भी दे दी थी
विज्ञापन
आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल को लेकर डब्ल्यूएचओ का अलर्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिक वैक्सीन के बाद अब कोविड-19 की दवा की खोज में लगे हुए हैं। इस दिशा में वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिलती दिख ही रही थी कि इसमें भी एक अड़चन आ गई है। पिछले दिनों फ्रंट लाइन कोविड-19 क्रिटिकल केयर अलायंस (एफएलसीसीसी) के नेतृत्व में एक अध्ययन की समीक्षा के दौरान वैज्ञानिकों ने 'आइवरमेक्टिन' नामक दवा को कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ बेहद प्रभावी बताया था। इतना ही नहीं इसी आधार पर गोवा सरकार ने सोमवार को राज्य में दवा के इस्तेमाल को मंजूरी भी दे दी थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा फिलहाल न करें इस्तेमाल
- फोटो : Social media
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया आगाह
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को 'आइवरमेक्टिन' के सामान्य उपयोग को लेकर अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि किसी भी नई बीमारी के लिए दवा का उपयोग करते समय सुरक्षा और प्रभावकारिता को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण होता है। क्लिनिकल ट्रायल के अलावा आइवरमेक्टीन को फिलहाल सामान्य रूप के कोविड के मरीजों के लिए प्रयोग में लाना सही नहीं है।

Safety and efficacy are important when using any drug for a new indication. @WHO recommends against the use of ivermectin for #COVID19 except within clinical trials https://t.co/dSbDiW5tCW
— Soumya Swaminathan (@doctorsoumya) May 10, 2021
दो महीने में दूसरी चेतावनी
- फोटो : getty images
गौरतलब है कि कोविड-19 में आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल को लेकर पिछले दो महीनों में डब्ल्यूएचओ की यह दूसरी चेतावनी है। इससे पहले मार्च में स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा था कि इस बात के पुख्ता सुबूत नहीं हैं जिसके आधार पर कहा जा सके कि आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल कोविड संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने या उनमें मौत के खतरे को कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइवरमेक्टिन की निर्माता कंपनी ने भी किया अलर्ट
- फोटो : Social media
दवा निर्माता कंपनी ने भी किया सचेत
डब्ल्यूएचओ की तरह की आइवरमेक्टिन की निर्माता कंपनी मर्क ने भी कोविड-19 में इसके इस्तेमाल को लेकर चेताया है। कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि कोविड-19 में आइवरमेक्टीन के प्रभाव को लेकर हमारे वैज्ञानिक हर स्तर पर इसके तथ्यों और संबंधित अध्ययनों की जांच कर रहे हैं। हमें अब तक कोविड-19 के रोगियों में इस दवा के इस्तेमाल की प्रभावकारिता को लेकर कोई सार्थक सबूत नहीं मिले हैं। कोविड-19 में इस दवा के प्रभाव को लेकर अब तक जो भी अध्ययन हुए हैं उनमें सुरक्षात्मक कमी नजर आ रही है, इसलिए फिलहाल इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

सोमवार को गोवा सरकार ने दवा के इस्तेमाल को दे दी थी मंजूरी
- फोटो : social media
गोवा सरकार ने दवा के इस्तेमाल को दे दी थी मंजूरी
इससे पहले सोमवार को गोवा सरकार ने राज्य में आइवरमेक्टीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इसी के बाद डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है। सोमवार को गोवा सरकार ने नया 'कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल' जारी करते हुए कहा था कि, कोविड के 18 साल से ऊपर के रोगियों को इलाज के लिए आइवरमेक्टीन दी जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था कि कई देशों में इस दवा के इस्तेमाल से रोगियों के ठीक होने की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है, ऐसे में राज्य में भी इस दवा को प्रयोग में लाया जा सकता है।