फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बीमारियों के मरीज न करें अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन, सेहत पर पड़ता है असर

Fri, 04 Sep 2020 02:22 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 04 Sep 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
turmeric side effects in hindi disadvantages of haldi serious side effects of turmeric avoid turmeric in jaundice pregnancy diabetes
हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, लेकिन कुछ बीमारियों में हल्दी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन बीमारियों में हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। इन बीमारियों में हल्दी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। आमतौर पर कई लोग रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं। हल्दी वाले दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, परंतु इन बीमारियों के मरीजों को हल्दी वाले दूध से भी परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन बीमारियों में हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए...

turmeric side effects in hindi disadvantages of haldi serious side effects of turmeric avoid turmeric in jaundice pregnancy diabetes
डायबिटीज के मरीजों को हल्दी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

डायबिटीज

  • डायबिटीज के मरीजों को हल्दी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने वाली दवाओं का सेवन करते हैं। हल्दी का सेवन अधिक मात्रा में करने से भी ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होगा। डायबिटीज के मरीजों को हल्दी का सेवन काफी कम मात्रा में करना चाहिए।
turmeric side effects in hindi disadvantages of haldi serious side effects of turmeric avoid turmeric in jaundice pregnancy diabetes
पीलिया के मरीजों को हल्दी के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पीलिया

  • पीलिया के मरीजों को हल्दी के सेवन से परहेज करना चाहिए। पीलिया में हल्दी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। पीलिया की बीमारी ठीक होने के बाद हल्दी का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
turmeric side effects in hindi disadvantages of haldi serious side effects of turmeric avoid turmeric in jaundice pregnancy diabetes
पथरी के मरीजों को हल्दी के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

पथरी की समस्या

  • पथरी के मरीजों को हल्दी के सेवन से परहेज करना चाहिए। पथरी के मरीज हल्दी का सेवन करने से पहले अपने डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें। पथरी की समस्या में हल्दी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
turmeric side effects in hindi disadvantages of haldi serious side effects of turmeric avoid turmeric in jaundice pregnancy diabetes
नाक से अचानक या लगातार खून आना- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रक्तस्त्राव संबंधी समस्याओं में न करें हल्दी का सेवन

  • जिन लोगों को रक्तस्त्राव संबंधी समस्याएं हैं, जैसे- नाक से अचानक या लगातार खून आना। ऐसे लोगों को हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसे लोगों को डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद ही हल्दी का सेवन करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed