फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विटामिन और मिनरल की टेबलेट्स आपको कर रही हैं बीमार, जानें कैसे

Sun, 14 Apr 2019 08:25 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 14 Apr 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Tufts University Research finds supplements of vitamin minerals are harmful for health
सालों से आप सुनते डॉक्टरों और बड़ों से सुनते आ रहे होंगे कि शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी के लिए उसकी टेबलेट्स खाएं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको विटामिन और मिनरल्स खाने से मिल रहा है तभी ठीक है वरना अगर कोई टेबलेट्स खा रहे हैं खतरा बढ़ सकता है। जानिए 30 हजार लोगों पर 10 सालों में किए गए शोध क्या कहते हैं। 
Tufts University Research finds supplements of vitamin minerals are harmful for health
- फोटो : social media
टफ्ट्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में पोषण विशेषज्ञों की एक टीम ने 10 वर्षों में अध्ययन किया, जिसमें 30,000 से अधिक लोग शामिल थे। उनका उद्देश्य ये साबित करना था कि हृदय रोग और इससे संबंधित बीमारियों से होने वाली मृत्यु से बचाने में विटामिन और खनिज कितना योगदान देते हैं।
Tufts University Research finds supplements of vitamin minerals are harmful for health
उन्होंने पाया कि विटामिन और खनिज के सप्लीमेंट्स पूरी तरह से कोई भी लाभ प्रदान नहीं करते हैं, कम से कम आपकी मृत्यु की संभावना को तो कम करने की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। जाहिरा तौर पर, पूरक आहार यानी सप्लीमेंट्स सिर्फ आप एक उचित आहार से ही प्राप्त हो सकता है, करीब 3 करोड़ डॉलर के सप्लीमेंट उद्योग इस बात को सार्वजनिक भी नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tufts University Research finds supplements of vitamin minerals are harmful for health
रिपोर्ट के अनुसार, 'मनुष्य जो आहार और पोषक तत्त्व लेते हैं वो आपस में सहसंबद्ध होते हैं। पोषक तत्वों के बीच का संबंध अकेले पोषक तत्वों की तुलना में स्वास्थ्य परिणामों को निर्धारित करने में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।'
विज्ञापन
Tufts University Research finds supplements of vitamin minerals are harmful for health
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि वे नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। विटामिन डी की कमी वाले लोगों ने इसके लिए सप्लीमेंट लिए उनमें कैंसर और अन्य बीमारियों से मौत के खतरे ज्यादा थे। आपको अच्छा आहार लेने की जरुरत है। सप्लीमेंट्स पर निर्भर ना रहें। साथ ही, किसी एक विटामिन और खनिजों पर ही ध्यान ना दें। पोषक तत्व कई प्रकार के होते हैं, ये अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक की मात्रा आपके शरीर में बराबर हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed