टीवी सीरियल एफआईआर फेम कविता कौशिक भले ही काफी समय से टीवी की दुनिया से बहुत दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। कविता अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। वह अक्सर योगा करते हुए अपने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति रोनित बिस्वास के साथ योगा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
शिल्पा शेट्टी और बिपासा बसु को भी मात देती दिखीं ये टीवी एक्ट्रेस, पति के साथ योगा की तस्वीरें वायरल
कविता को तो आपने बहुत बार योगा करते देखा होगा और उनके फिटनेस फ्रीक होने की बात से भी हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं, लेकिन रोनित संग उनकी ये तस्वीरें देखकर आप रोनित के भी फैन हो जाएंगे। एक तस्वीर में रोनित ने कविता को पीठ पर बिठाया हुआ है।
इस तस्वीर में रोनित ने कविता को कंधों पर उठाया हुआ है और इसके साथ वह अपने बाइसेप्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कविता की फ्लेक्सिबल बॉडी देख आप भी Wow कहने को मजबूर हो जाएंगे।
I love baecation @justronnit 😜😍 cheesy hu aur garmi mei kheeji hu 🤯🤪
A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on
कविता की ये तस्वीरें उनके शेयर करते ही वायरल होनी शुरू हो गई हैं। उनके फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। कविता की ये तस्वीरें कई कपल्स को फिटनेस गोल्स दे रही हैं।
बता दें, कविता ने टीवी की दुनिया में एकता कपूर के सीरियल 'कुटुंब' से कदम रखा था, लेकिन उन्हें 'एफआईआर' सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से लोकप्रियता मिली। इसके अलावा भी कविता ने कई सीरियल्स में काम किया है।
A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on