जिम में लोहा उठाने से नहीं घर में रखे इन 5 सुपरफूड से बनेगा फौलादी शरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के बीच पिछले कुछ सालों में अच्छी बॉडी यानी गठीले बदन की चाह बढ़ी है। इसके लिए युवा जिम ज्वाइन करते हैं। जिम में वे लगातार घंटों एक्सरसाइज करते हैं और पसीना भी बहाते हैं, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि केवल वर्कआउट करना और पसीना बहाना काफी नहीं। शरीर को गठीला बनाना है तो आपको अपनी दिनचर्या और दैनिक आहार में काफी कुछ बदलाव करने होंगे।
अगर आप अच्छी बॉडी मसल्स चाहते हैं तो आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा। अच्छा और पोषण युक्त भेाजन ही आपको मजबूत बना सकता है। शरीर को गठीला बनाने के लिए आपको नियमित रूप से जूस, सलाद और डेयरी प्रॉडक्ट को शामिल करना होगा। हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे ही सुपर फूड के बारे में जिनके नियमित सेवन से आपकी बॉडी बनेगी।
अंडा
बॉडी मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अंडा बहुत ही फायदेमंद है। अंडे में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और वसा प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दिन में कम से कम एक बार दो अंडा जरूर खाना चाहिए।
दूध
दूध में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों, दोनों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिम, वर्कआउट या एक्सरसाइज करने वालों को नियमित एक ग्लास दूध जरूर पीना चाहिए।
बादाम
बादाम दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, 4—5 बादाम को दूध में उबालकर पीने से बॉडी मसल्स भी मजबूत होते हैं। इसका सेवन अन्य तरीके से भी किया जा सकता है।
अखरोट
ड्राइफ्रूट तो फायदेमंद होते ही हैं, लेकिन खासकर अखरोट के बहुत फायदे हैं। इसके नियमित सेवन से याद्दाश्त मजबूत होती है वहीं, यह सिर दर्द और माइग्रेन से भी दूर रखता है। हर दिन तीन से चार अखरोट खाने से शरीर का वजन बढ़ता है और बॉडी मसल्स भी मजबूत होती है।
देसी घी
देसी घी का सेवन तो हर घर में किया जाता है। नियमित रूप से एक चम्मच घी दूध में मिलाकर पीने से शरीर को बहुत फायदा होता है। शरीर के बॉडी मसल्स बहुत तेजी से बढ़ते हैं।