{"_id":"5c87763cbdec222dc912f7bd","slug":"the-lancet-public-health-study-reveals-indians-feel-older-earlier-than-japanese","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय लोगों की उम्र को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ऐसी हो रही है जिंदगी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भारतीय लोगों की उम्र को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ऐसी हो रही है जिंदगी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोड़ों और हड्डियों में दर्द, काम करने की क्षमता में असर, नींद संबंधी परेशानियां, पाचन जैसी कई दिक्कतें हैं जो युवाओं को भी होने लगी हैं और ये आम बात है। लेकिन इसे आम बात मानकर आप गलती कर रहे हैं। ऐसी दिक्कतें एक उम्र के बाद बुढ़ापे में लोगों को हुआ करती हैं, जो अब युवाओं को भी होने लगी हैं। हाल ही में बढ़ती उम्र से संबंधित किया गया एक शोध भारतियों के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।
2 of 5
- फोटो : pixabay
द लांसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कुछ चुने हुए देशों में सबसे अधिक और सबसे कम उम्र के लोगों के बीच लगभग 30 साल का फासला है। शोधकर्ताओं ने पाया कि औसतन 65 साल के किसी व्यक्ति को होने वाली उम्र संबंधी परेशानियां जापान और स्विट्जरलैंड में रहने वाले 76 साल के किसी व्यक्ति को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का स्तर समान होता है। साथ ही यह भी पता चला कि भारत में रहने वाले लोगों को सेहत संबंधी यही परेशानियां 60 की उम्र तक आते-आते महसूस होने लगती हैं।
3 of 5
- फोटो : pixabay
शोध की मुख्य लेखिका और अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में शोधार्थी एंजेला वाई चांग ने कहा कि असमान निष्कर्ष यह दिखाते हैं कि लोगों का दीर्घायु होना या तो एक अवसर की तरह हो सकता है या आबादी के समग्र कल्याण के लिये एक खतरा। यह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixabay
उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं जल्दी सेवानिवृत्ति, कम कार्यबल और स्वास्थ्य पर अधिक खर्च का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य प्रणाली की बेहतरी पर काम करने वाले सरकारी अधिकारियों और अन्य संस्थाओं को यह सोचने की जरूरत है कि लोगों पर उम्र संबंधी नकारात्मक असर कब से दिखना शुरू होता है। अध्ययन में ग्लोबल बर्डेन ऑफ डिजीज (जीबीडी) के अध्ययन आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixabay
अध्ययन में बताया गया कि चीन और भारत जैसे देश उम्र संबंधी बीमारी रैंकिंग में बेहतर कर रहे हैं लेकिन और ध्यान देने की आवश्यकता है। भारत आयु से संबंधित बोझ दर में 159वें पायदान पर है जबकि आयु से संबंधित बीमारी बोझ दर में 138वां स्थान है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।