फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sugarfree Summer Drinks: डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में करना चाहिए इन जूसों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

Fri, 26 Jun 2020 02:46 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 26 Jun 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
sugarfree summer drinks for diabetics and weight-watchers
गर्मियों में एक गिलास जूस गर्मी से काफी राहत दिलाने का काम करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्मियों में एक गिलास जूस गर्मी से काफी राहत दिलाने का काम करता है। जूस शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। जूस का सेवन करने से शरीर तरोताजा हो जाता है। जूस में शुगर की मात्रा काफी होती है जिस वजह से शरीर को बहुत जल्दी एनर्जी मिलने लगती है। पर जूस का सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा भी बढ़ने का खतरा रहता है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेवल का बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है। 


आज हम आपको कुछ ऐसे जूसों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है और ताजगी का अनुभव भी होता है। ये जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं उन जूसों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है...



 
sugarfree summer drinks for diabetics and weight-watchers
आप घर में आसानी से नमकीन लस्सी बना सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नमकीन लस्सी

  • गर्मियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों के लिए नमकीन लस्सी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर तरोताजा रहता है। आप घर में आसानी से नमकीन लस्सी बना सकते हैं। आपको नमकीन लस्सी बनाने के लिए दही, काला नमक, पुदीना और जीरा पाउडर की आवश्यकता पड़ेगी।



 

sugarfree summer drinks for diabetics and weight-watchers
बेल में काफी मात्रा में एंटीआक्सिडेंट पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बेल का जूस

  • बेल का जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बेल का जूस काफी फायदेमंद होता है। बेल के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। बेल में काफी मात्रा में एंटीआक्सिडेंट, आयरन, विटामिन और मिनरल्स  पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरहों की बीमारियों से बचाते हैं। गर्मियों में बेल के जूस का सेवन करने से लू से भी बचा जा सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sugarfree summer drinks for diabetics and weight-watchers
आम पन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आम पन्ना जूस

  • आम के सेवन से ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा रहता है, परंतु कई विशेषज्ञों के अनुसार आम पन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपने इस जूस में चीनी नहीं मिलानी है। आप इसमें काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। काला नमक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।


 

विज्ञापन
sugarfree summer drinks for diabetics and weight-watchers
कोकम का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोकम जूस

  • कोकम का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जो लोग अपनी फिटनेस का अधिक ध्यान रखते हैं, उन्हें कोकम जूस को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कोकम के जूस का प्रतिदिन सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कोकम का जूस फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कोकम के जूस को भी शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed