फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benefits of Ashwagandha: कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में रामबाण है अश्वगंधा

Fri, 26 Jun 2020 01:35 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 26 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ashwagandha is beneficial for health and  many diseases
अश्वगंधा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अश्वगंधा का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ एक ही बात आती है कि यह यौन रोगों में लाभकारी है लेकिन आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी माना गया है। यह सिर्फ यौन रोगों में ही नहीं बल्कि बहुत सी घातक बिमारियों में लाभकारी है।



अश्वगंधा में ऐसे बहुत सारे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ तनाव को भी कम करता है। आइए जानते हैं कि अश्वगंधा में कौन-कौन सी खूबियां हैं और ये हमें किन खतरनाक रोगों से बचाती हैं।

Ashwagandha is beneficial for health and  many diseases
अश्वगंधा कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अश्वगंधा कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है। यह कैंसर की सेल्स को बढ़ने नहीं देता है और नई कैंसर सेल्स को भी बनने से रोकता है। कैंसर के इलाज के कई साइडइफेक्ट होते हैं अश्वगंधा इन साइडइफेक्ट्स से भी बचाता है।

Ashwagandha is beneficial for health and  many diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या रहती है उन्हें अश्वगंधा को दूध या घी के साथ लेना चाहिए। अश्वगंधा तनाव को दूर करने में भी सहायक है, क्योंकि इसमें एंंटी स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwagandha is beneficial for health and  many diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अश्वगंधा से हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स में वृद्धि होती है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे हम सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बचे रहते हैं। अश्वगंधा हमारे शरीर को किसी भी मानसिक या शारीरिक बीमारी से लड़ने में सक्षम बनता है।


 

विज्ञापन
Ashwagandha is beneficial for health and  many diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अश्वगंधा का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, जिससे तनाव कम होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अश्वगंधा 70 प्रतिशत तक तनाव को कम करने में कारगर है। यह मानसिक तनाव जैसी गंभीर बीमारी में भी लाभदायक है। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक संतुलन सही बना रहता है। लेकिन इसका प्रयोग किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि बिना जानकारी के इसका ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर वालों को अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed