कोरोना वायरस के हर दिन बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। जल्द से जल्द इस वायरस की वैक्सीन तैयार हो, इसके लिए दुनियाभर के कई देश लगे हुए हैं। हर नई सुबह के साथ लोग वैक्सीन की प्रगति को लेकर ताजा स्थिति जानना चाहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले दिनों बताया था कि दुनियाभर में 100 से ज्यादा वैक्सीन पर शोध चल रहे हैं। बहुत सारे देश और कंपनियां वैक्सीन को लेकर शुरुआती स्टेज में हैं तो कुछ कंपनियां वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानी शरीर पर परीक्षण तक पहुंच गई हैं। कुछ वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल चल भी रहा है। हम आपको बताते हैं कि वैक्सीन को लेकर ताजा अपडेट क्या हैं।
{"_id":"5eeb60f08ebc3e432d369422","slug":"6-coronavirus-vaccine-ready-soon-after-human-trial-for-covid-19-treatment-latest-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन से सिर्फ कुछ कदम पीछे हैं ये पांच देश, भारत भी मजबूत स्थिति में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन से सिर्फ कुछ कदम पीछे हैं ये पांच देश, भारत भी मजबूत स्थिति में
Thu, 18 Jun 2020 06:43 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
Corona Vaccine Updates
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
भारत समेत अमेरिका, चीन, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन जैसे देश जल्द से जल्द वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, इजरायल और नीदरलैंड्स में भी वैज्ञानिक एंटीबॉडी आइसोलेट करने में कामयाब हुए हैं। ये एंटीबॉडी मरीज के शरीर में वायरस से लड़ता है, जबकि वैक्सीन पहले से ही शरीर को बीमारी से लड़ने में सक्षम बना देता है। वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है और कितनी जल्दी इसका नतीजा दिख सकता है, इस बारे में हम यहां बता रहे हैं।
Coronavirus vaccine trial
- फोटो : Amar Ujala
1. ब्रिटेन: ChAdOx1 nCoV-19 वैक्सीन
- शुरुआत करते हैं ब्रिटेन से, जिसके लिए वैक्सीन भारत में ही तैयार होनी है। विश्वप्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इस पर रिसर्च कर रहा है कि 'मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम- MERS' के लिए डेवलप की गई वैक्सीन कोरोना पर कितनी असरदार होगी। ChAdOx1 nCoV-19 वैक्सीन शरीर को वायरस के स्पाइक प्रोटीन को पहचानने में मदद करता है। शरीर में संक्रमण फैलाने के लिए कोरोना वायरस इसी स्पाइक प्रोटीन से सेल्स को जकड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक(File Photo)
- फोटो : PTI
वैक्सीन किस फेज में है?
- मर्स (MERS) के लिए पहले से ही तैयार यह वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल स्टेज में है। 800 लोगों पर इसका ट्रायल चल रहा है। भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ट्रायल शुरू होने के साथ ही वैक्सीन बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है, ताकि पॉजिटिव रिजल्ट आते ही इसका उत्पादन शुरू कर दिया जाए। कहा जा रहा है कि अगर इंसानों पर इसका ट्रायल सफल रहता है तो अक्टूबर तक यह वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
coronavirus vaccine China
- फोटो : Social Media
2. चीन: पाइकोवैक वैक्सीन
- चीन की सिनोवेक बायोटेक ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन बंदरों पर प्रभावी साबित हुई है। पाइकोवैक नाम की ये वैक्सीन शरीर में इम्यून सिस्टम को एंटीबॉडी बनाने पर जोर देती है और ये एंटीबॉडी वायरस को खत्म करने लगती है। शोधकर्ताओं ने एक खास प्रजाति के बंदरों (रीसस मैकाक्स) को यह वैक्सीन लगाई और तीन हफ्ते बाद बंदरों में कोरोना वायरस इंजेक्ट कराया गया। एक हफ्ते बाद देखा गया कि वैक्सीन वाले बंदरों के फेफड़ों में वायरस नहीं मिला, जबकि अन्य बंदर निमोनिया से ग्रसित हो चुके थे।