फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Know about secret of weight loss is in your body part

शरीर के इस हिस्से में छिपा है पतला होने का राज, आप भी जानें

Mon, 12 Mar 2018 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Mon, 12 Mar 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Know about secret of weight loss is in your body part

कई बार आपने देखा होगा कि कई लोग जितना मर्जी खाले लेकिन मोटे नहीं होते और कुछ थोड़ा खाने पर ही फूल जाते हैं। इसे लेकर मोटे लोग बहुत परेशान रहते हैं। पतला होने के लिए वह डाइटिंग करते हैं, जिम जाते हैं, वगैराह-वगैराह। लेकिन कुछ असर नहीं होता। अगर आप भी पतले लोगों से इसी वजह से चिढ़ते हैं तो बता दें कि इसमें उनका कसूर नहीं बल्कि पतला होने का राज सभी के शरीर में छिपा होता है। 

विज्ञापन

मोटे लोगों में कम होता है इसका असर

Know about secret of weight loss is in your body part

एक शोध के अनुसार, पतला होने का राज आपकी हड्डियों में ही है। दरअसल, हड्डियों की कोशिकाओं से एक तरह का हार्मोन निकलता है जो दिमाग के उस हिस्से को टार्गेट करता है जो भूख बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस हार्मोन का असर टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे के मरीजों में कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पतला होने के लिए नेचुरल दवा

Know about secret of weight loss is in your body part

इस शोध को चूहों पर किया गया। शोधकर्ता ने बताया कि हड्डियां ऐसे हार्मोन निकालती हैं जो दिमाग के विकास, शरीर में ग्लूकोज के संतुलन, किडनी और पुरुष फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं। इस अध्ययन में उन्होंने इस बात का पता लगाया कि इन सब के अलावा भी हड्डियों से हार्मोन निकलता है जिसका असर भूख पर पड़ता है। ये Lipocalin 2 हार्मोन होता है जिसे LCN2 के नाम से भी जाना जाता है।

इस हार्मोन की वजह से लोगों को कम भूख लगती है। साथ ही शोधक्ताओं ने बताया कि पतला होने के लिए लोग इस हार्मोन के इंजेक्शन लगवा सकते हैं। पतला होने के लिए नेचुरल दवा है।

विज्ञापन

चूहों पर किया शोध

Know about secret of weight loss is in your body part

शोधकर्ताओं ने मोटे चूहों का वजन कम करने के लिए इस हार्मोन का इंजेक्शन लगाया और पाया कि उनके शरीर में तुरंत शुगर घुल रही थी। इसी से वे समझ पाए कि इंसानों में भी इसका यही असर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed