फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: क्या बन गई कोरोना की पहली वैक्सीन? रूस ने मानव परीक्षण पूरा करने का किया दावा

Sun, 12 Jul 2020 10:45 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Russian university successfully completes trials of worlds first coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में भारत समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। ऐसे में रूस ने इस मामले में बाजी मार ली है। यहां के सेचेनोव विश्वविद्यालय ने दावा किया है कि उसने कोरोना वैक्सीन तैयार कर लिया है। उसका कहना है कि वैक्सीन के सभी परीक्षण हो चुके हैं और वो सफल रहे हैं। हालांकि अभी तक विश्वस्तर पर वैक्सीन के बन जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि अगर सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सही हुआ तो यह दुनिया की पहली कोरोना की वैक्सीन होगी।  

Russian university successfully completes trials of worlds first coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब शुरू हुआ था वैक्सीन का परीक्षण? 

  • इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव के मुताबिक, सेचेनोव विश्वविद्यालय ने 18 जून से वैक्सीन का परीक्षण शुरू किया था। इसका निर्माण रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है। वदिम तरासोव ने भी वैक्सीन के तैयार हो जाने की पुष्टि की है। 
Russian university successfully completes trials of worlds first coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बाजार में कब उपलब्ध होगी यह वैक्सीन? 

  • सेचनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिजीज के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन के सभी पहलुओं की जांच कर ली गई है। अब यह वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचेगी, यह तो नहीं पता, लेकिन अलेक्जेंडर लुकाशेव ने कहा कि यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russian university successfully completes trials of worlds first coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जटिल उत्पादों का निर्माण करने में सक्षम है सेचेनोव विश्वविद्यालय

  • वदिम तरासोव के मुताबिक, एक महामारी की स्थिति में सेचेनोव विश्वविद्यालय ने न केवल एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में बल्कि एक वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान केंद्र के रूप में भी काम किया, जो ड्रग्स जैसे महत्वपूर्ण और जटिल उत्पादों का निर्माण करने में सक्षम है। हमने इस वैक्सीन के साथ काम किया, जो कि प्रीक्लिनिकल स्टडीज और प्रोटोकॉल डेवलपमेंट के साथ शुरू हुआ था और वर्तमान में क्लिनिकल परीक्षण चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के पहले समूह को बुधवार को और दूसरे को 20 जुलाई को छुट्टी दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
Russian university successfully completes trials of worlds first coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

अमेरिका में भी जल्द बन जाएगी वैक्सीन 

  • अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने भी जल्द ही कोरोना वैक्सीन का निर्माण कर लेने का दावा किया है। कंपनी ने पहले ये एलान किया था जुलाई में वैक्सीन के तीसरे चरण का अध्ययन किया जाएगा। तीसरे चरण में 30 हजार लोगों को वैक्सीन दिए जाने की योजना कंपनी ने बनाई है। कंपनी का दावा है कि इस वैक्सीन से कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed