फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जड़ी-बूटियों से बने इस हैंडवॉश से त्वचा रूखी नहीं होगी, फल-सब्जियां भी धो सकेंगे

Tue, 19 May 2020 07:31 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 19 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Researchers in pune make herbal hand sanitizer u can wash toys vegetables fruits to remove germs and no side effects for skin
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना वायरस देश दुनिया में तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। प्रतिदिन इसके नए मामलों में इजाफा होता जा रहा है। इस वायरस के संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से हाथ धोएं जाएं। इस समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र में एक रिसर्च हुई जिसके बारे में हम आपको बताते हैं।



पुणे, महाराष्ट्र में शोधार्थियों के एक दल ने पर्यावरण के अनुकूल एक हैंडवॉश  विकसित किया है। शोधार्थियों का कहना है कि कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए नैनो पदार्थ आधारित ये हैंडवॉश विषरहित है, इसका उपयोग करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है।

Researchers in pune make herbal hand sanitizer u can wash toys vegetables fruits to remove germs and no side effects for skin
इसके साथ ही खाद्य पदार्थों और खिलौनों को धोने के लिए भी पानी आधारित एक संक्रमण रोधी तरल (डिसइन्फेक्टेंट) विकसित किया है। श्री शिव छत्रपति कॉलेज के डॉ. रविंद्र चौधरी के नेतृत्व वाले दल ने इन वस्तुओं को विकसित किया है। इस दल को इलेक्ट्रॉनिक्स प्रद्यौगिकी सामग्री केंद्र (सीएमईटी) के पूर्व महानिदेशक डॉ. दिनेश अमलनेरकर ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।
Researchers in pune make herbal hand sanitizer u can wash toys vegetables fruits to remove germs and no side effects for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमलनेरकर ने बताया, “कोरोना वायरस को रोकने के लिए हाथ धोने के महत्व के बारे में तो सभी जानते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार व्यक्ति को अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने चाहिए। परंतु इस बात को लेकर संशय है कि साबुन और पानी से हाथ धोने से विषाणुओं का खात्मा होगा या नहीं और बार-बार अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर का प्रयोग करने से त्वचा रूखी होने लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Researchers in pune make herbal hand sanitizer u can wash toys vegetables fruits to remove germs and no side effects for skin
- फोटो : Pixabay
उनका कहना है कि हाथ धोने के लिए हमने पर्यावरण के अनुकूल और जल्दी असर करने वाला एक जीवाणु रोधी तरल विकसित किया है। इसे नैनो-धातु यौगिक और सुगंधित चिकित्सीय जड़ी बूटी के सम्मिश्रण से बनाया गया है और ये बैक्टीरिया, फंगस और विषाणुओं को रोकने में सक्षम है।
 
विज्ञापन
Researchers in pune make herbal hand sanitizer u can wash toys vegetables fruits to remove germs and no side effects for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अमलनेरकर का कहना है कि अभी जो संक्रमण रोधी तरल उपलब्ध हैं उनसे कच्ची सब्जियां, मांस और फलों को नहीं धोया जा सकता है। डॉ. रविंद्र चौधरी का कहना है कि नैनो पदार्थों द्वारा विकसित तरल विषैला नहीं है, इसलिए इससे जैविक पदार्थ धोए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed