फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या सर्दियों में कोरोना की एक और लहर आएगी? जानिए विशेषज्ञों की क्या है राय, कैसे रहें तैयार 

Thu, 08 Oct 2020 02:23 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Novel Coronavirus may Be More Dangerous In Winter
Coronavirus India - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनिया के एक बड़े हिस्से में मौसम बदल रहा है। भारत के भी कई राज्यों में सर्दियां दस्तक दे रही हैं। बाकी राज्यों में भी ठंड का मौसम जल्द ही आने वाला है। मौसम में बदलाव का यही समय होता है जब कोल्ड-फ्लू या सर्दी-जुकाम आम बात हो जाती है। हर साल की सर्दी से ज्यादा इस बार की सर्दी दुनिया के कई वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा रही है। आशंका यह जताई जा रही है कि ठंडी हवाओं के साथ बदलते मौसम की वजह से कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है। कई वैज्ञानिकों को आशंका है कि सर्दी में दुनिया को कोरोना वायरस की एक और लहर का सामना करना पड़ सकता है, जो पहले से ज्यादा खतरनाक हो सकती है। 

Novel Coronavirus may Be More Dangerous In Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के शुरुआती दौर में इसके गर्मी के मौसम में असर कम होने या खत्म होने के तर्क दिए जा रहे थे, लेकिन दिनों-दिन वायरस संक्रमण बढ़ता ही रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमाणों के अभाव में भले ही यह बात कह चुका है कि सर्दी का मौसम कोराना वायरस के लिए बेअसर है, लेकिन कोरोना पर घटते तापमान को लेकर अध्ययन जारी है। वहीं, सर्दी के मौसम में कोरोना के असर को लेकर वैज्ञानिकों की चिंता भी जायज है। 

Novel Coronavirus may Be More Dangerous In Winter
Coronavirus - फोटो : iStock

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस गर्मियों में भी अधिक सक्रिय रहा। दुनिया के कई देशों में ठंड के मौसम में इन्फ्लूएंजा के मामले सामान्य रहते हैं, जबकि भारत और ऐसे ही सामान्य जलवायु वाले क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम कुछ ही महीनों का रहता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इनवॉयरमेंटल हेल्थ साइंसेज डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर मिकेला मार्टिनेज का मानना है कि संक्रामक रोगों के ग्राफ में सालभर उतार-चढ़ाव आता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Novel Coronavirus may Be More Dangerous In Winter
Coronavirus Mask - फोटो : iStock

मिकेला मार्टिनेज बदलते मौसम के साथ किसी वायरस के स्वरूप में आने वाले बदलावों का वैज्ञानिक अध्ययन करती हैं। उनका कहना है कि इंसानों में होने वाले हर संक्रामक रोग का एक खास मौसम होता है। जैसे सर्दियों में फ्लू और कॉमन-कोल्ड होता है, उसी तरह गर्मियों में पीलिया और वसंत के मौसम में मीजल्स और चिकन-पॉक्स फैलता है। सार्स कोव-2 वायरस ने भी अपने कोरोना परिवार के अन्य वायरस की तरह बर्ताव किया तो संभावना है कि इसका संक्रमण भी सर्दी में बढ़ेगा।

विज्ञापन
Novel Coronavirus may Be More Dangerous In Winter
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन के डीन डॉ. शशांक जोशी का मानना है कि ठंडे तापमान में वायरस से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने फ्लू के वायरस का उदाहरण देते हुए कहा कि सर्दियों में यह मौत का कारण भी बनता है। यह माना जाता है कि दुनिया के समशीतोष्ण भौगोलिक क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान कोरोनो वायरस का प्रसार अधिक रह सकता है। हालांकि उष्णकटिबंधीय भौगोलिक क्षेत्रों के संबंध मे ऐसा कोई तर्क नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed