{"_id":"5fc778918ebc3e9bdd1f82b3","slug":"new-single-dose-vaccine-shows-protection-against-covid19-says-a-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्ति दिला सकती है एक खुराक वाली वैक्सीन, बंदरों पर दिखा 'अच्छा' असर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से मुक्ति दिला सकती है एक खुराक वाली वैक्सीन, बंदरों पर दिखा 'अच्छा' असर
Wed, 02 Dec 2020 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ एक नई संभावित वैक्सीन विकसित की है। यह वैक्सीन येलो फीवर वैक्सीन के आधार पर तैयार की गई है। इसकी एक खुराक से हैम्सटर और बंदरों को सार्स कोव-2 कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान की है। बेल्जियम में केयू लुवेन के रेगा इंस्टीट्यूट में अनुसंधानकर्ता वर्तमान में इस संभावित वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल इस संभावित वैक्सीन को वैज्ञानिकों ने रेगावैक्स ( RegaVax ) नाम दिया है। इसे विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने सार्स कोव-2 वायरल स्पाइक्स के जेनेटिक कोड को येलो फीवर वैक्सीन में डाला। रेगावैक्स एक वेक्टर वैक्सीन है जो कोरोनोवायरस स्पाइक्स के जेनेटिक कोड के लिए वाहक के रूप में येलो फीवर वैक्सीन वायरस के जेनेटिक कोड का उपयोग करता है।
विज्ञापन
नेचर जर्नल में प्रकाशन के लिए स्वीकृत हो चुके इस अध्ययन के रिसर्च पेपर के अनुसार इस वैक्सीन की जांच स्वस्थ हैम्सटर और बंदरों पर की गई। वैज्ञानिकों ने पहले हैम्सटरों को वैक्सीन की खुराक दी फिर उनकी नाक के माध्यम से वायरस उनके शरीर में प्रवेश कराया। उन्होंने पाया कि इसके 10 दिन के बाद अधिकतर और तीन सप्ताह बाद सभी हैम्सटर वायरस के प्रति सुरक्षित हो गए थे।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन का बंदरों पर भी परीक्षण किया। केयू लुवेन में प्रो. जोहान नेट्स ने कहा, 'कुछ बंदरों में हमने देखा कि वैक्सीन की खुराक देने के सात दिनों के अंदर ही उनमें एंटीबॉडीज न्यूट्रलाइज होने लगी थीं। 14 दिन के बाद एंटीबॉडी न्यूट्रलाइजेशन का उच्च स्तर देखा गया। यह काफी तेज है। जिन जानवरों को वैक्सीन दी गई उनके गले से वायरस पूरी तरह या लगभग पूरी तरह जा चुका था।'
प्रो. नेट्स ने कहा, 'दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विकसित की जा रही वैक्सीनों में हमारी वैक्सीन इकलौती ऐसी है जो येलो फीवर से भी सुरक्षा प्रदान करती है।' उल्लेखनीय है कि इस वैक्सीन की खबर आने से पहले रेगा टीम ने कहा था कि उन्होंने जीका, इबोला और रेबीज के खिलाफ संभावित वैक्सीनों के लिए येलो फीवर वैक्सीन को आधार के तौर पर इस्तेमाल किया है।