फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Never use plastic bag to store vegetables

प्लास्टिक बैग में सब्जियों को करते हैं स्टोर तो हो जाएं सावधान, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं शिकार

Sun, 25 Nov 2018 07:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Never use plastic bag to store vegetables
plastic bag - फोटो : instagram
प्रदूषण के खिलाफ एंटी-प्लास्टिक और गो ग्रीन पर अभियान चलाए जाने के बावजूद आपको बाजर में प्लास्टिक बैग आराम से मिल जाएंगे। फिर चाहे कोई बड़े स्टोर की बात हो या फिर घर के पास किसी सब्जी की दुकान ये आपको हर जगह आसानी से मिल जाएंगी। आज यह लोगों की जरूरत बन चुका है, क्योंकि इसमें सामान आनी से लेकर आया जा सकता है।
विज्ञापन

कई बार आपने देखा होगा जब कभी सब्जी या फल वाले आपको हल्की क्वॉलिटी के प्लास्टिक बैग में सामान देते हैं, तो आप उसी सीधा अपने फ्रिज में वैसे ही रख देते हैं। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी है जो सब्जियों को स्टोर करने के लिए जिप पाउच का इस्तेमाल करते हैं। पर शायद आप इस बात से अंजान है कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानीकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक बैग में फल और सब्जी को स्टोर करके रखने से उन तक हवा नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से सामान जल्दी खराब हो जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक बैग में रखे सामान पर बैक्टीरिया जल्दी अटैक करता है, जिससे आपकी फल और सब्जी जल्दी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

अगर आप बाजार से खाना लाते हैं और वो आपको इसे प्लास्टिक बैग में पैक करके देता है तो इसमें दो तरह के केमिकल सबसे जल्दी पैदा होते हैं। पहला बिसफिनॉल ए और दूसरा फिथैलेट्स। ये दोनों केमिकल सब्जी और फल को खराब करके उसमें लीच पैदा करने का काम करते हैं।

खाने को खराब करने के अलावा बिसफिनॉल ए और फिथैलेट्स हमारी सेहत के लिए इतने खतरनाक होते हैं कि ये हमारे शरीर के टिशू तक नष्ट कर देते हैं। इन केमिकल से जीन्स(genes) का नष्ट होना और हॉर्मोनल बदलाव जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

इतना सब जानने के बाद हम आशा करते हैं कि बाजार से सामान खरीदने के लिए आप प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर किसी कारणवश आपको कभी बाजार से इसमें सामान लाना भी पड़े तो घर आने के बाद आप इसे स्टोर करने के लिए ब्राउन पेपर बैग का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा बाजार से हफ्ते भर की सब्जी एक साथ खरीद कर न लाएं। कोशिश करें सब्जी और फल को रोजाना खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed