फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   lepodisiran drug to reduce lipoprotein a new drug, reducing heart attack risk details in hindi

कामयाबी: हृदय रोगियों के लिए मिल गई 'चमत्कारी' दवा, हार्ट अटैक का खतरा कम करके बचा सकती है जान

Fri, 02 May 2025 05:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 02 May 2025 05:26 PM IST
सार

लेपोडिसिरन नामक ये दवा, लिपोप्रोटीन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानी जाने वाली जीन को दबा सकती है। इस दवा को उन लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जा रहा है जिन्हें आनुवांशिक रूप से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की बीमारी का खतरा रहता है।

विज्ञापन
lepodisiran drug to reduce lipoprotein a new drug, reducing heart attack risk details in hindi
हृदय रोगों का खतरा कम करने वाली दवा - फोटो : Freepik.com
loader

विस्तार

हृदय रोगों के मामले वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। हर साल हार्ट अटैक- हार्ट फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। भारत में हृदय संबंधी बीमारियों (सीवीडी) के कारण मृत्यु दर प्रति एक लाख की जनसंख्या पर लगभग 272 है, जो वैश्विक आंकड़े (एक लाख पर 235 के औसत) से अधिक है। हृदय संबंधी बीमारियां मृत्यु का प्रमुख कारण भी हैं, जो सभी मौतों का 26% से अधिक है।

विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। ये दोनों ही स्थितियां हृदय के लिए सबसे ज्यादा मुश्किलें बढ़ाती हैं। अगर समय रहते इनपर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण हार्ट अटैक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।  
विज्ञापन


इस दिशा में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसी दवा की खोज की है जो लिपोप्रोटीन को काफी हद तक कम कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दवा की मदद से दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिमों को भी कम करके लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



(ये भी पढ़िए-  वैज्ञानिकों ने बनाया चावल के दाने जितना छोटा पेसमेकर, बिना सर्जरी के शरीर में हो जाएगा फिट)

lepodisiran drug to reduce lipoprotein a new drug, reducing heart attack risk details in hindi
लिपोप्रोटीन और हार्ट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

आनुवांशिक रूप से लिपोप्रोटीन का रहता है खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत से लोग ऐसे ही जिन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि ब्लड में लिपोप्रोटीन की मात्रा बढ़ी हुई है। बढ़े हुए लिपोप्रोटीन को जीवनशैली में बदलाव के साथ मैनेज नहीं किया जा सकता है, कई बार इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं। 

लिपोप्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल दोनों अलग-अलग हैं। लिपोप्रोटीन सूक्षम पार्टिकल्स  होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और अन्य वसा (लिपिड) को रक्तप्रवाह के माध्यम से ले जाते हैं। वहीं कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का लिपिड है, जो मोम जैसाजैसा पदार्थ है जो कोशिकाओं और हार्मोन्स को बनाने में मदद करता है।

इस नए शोध ने पुष्टि की है लेपोडिसिरन नामक ये दवा, लिपोप्रोटीन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानी जाने वाली जीन को दबा सकती है। इस दवा को उन लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जा रहा है जिन्हें आनुवांशिक रूप से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की बीमारी का खतरा होता है।

अध्ययन में क्या पता चला?

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन को हृदय संबंधित समस्याओं के इलाज में कारगर माना जा रहा है। न्यूयॉर्क स्थित इकाहन स्कूल ऑफ मेडिसिन में कार्डियोवैस्कुलर मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. दीपक एल. भट्ट कहते हैं, लिपोप्रोटीन हृदय रोगों के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है जो काफी हद तक आनुवंशिकी द्वारा निर्धारित होते है, यानी यह आपको विरासत में मिलता है।

इस दवा के माध्यम से आनुवांशिक रूप से उन जीन को ही दबाया जा सकता है जो लिपोप्रोटीन को बढ़ा देते हैं। 

lepodisiran drug to reduce lipoprotein a new drug, reducing heart attack risk details in hindi
लिपोप्रोटीन बढ़ा देता है हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe

लिपोप्रोटीन(ए) को कम करने के लिए अब तक कोई दवा नहीं

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 20-25% लोगों में लिपोप्रोटीन (ए) का स्तर बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि आहार, व्यायाम और वजन घटाने जैसे तरीकों से एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इनका लिपोप्रोटीन(ए) के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

स्टैटिन जैसी दवाओं से बैड कोलेस्ट्रॉल को तो कम किया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में कोई स्वीकृत दवा उपचार नहीं है जो लिपोप्रोटीन(ए) को कम करती हो। इस दवा की मदद से आनुवांशिक रूप से आपको जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।


(किसी को हार्ट अटैक आए तो तुरंत क्या करें? डॉक्टर से जानिए कैसे बचाएं रोगी की जान)

lepodisiran drug to reduce lipoprotein a new drug, reducing heart attack risk details in hindi
हृदय रोगों को कम करने वाली दवा - फोटो : Freepik.com

छह महीने में ही देखे गए बेहतर परिणाम

अर्जेंटीना, चीन, डेनमार्क, जर्मनी, जापान सहित कई देशों में इसके नैदानिक परीक्षण किए गए। प्रतिभागियों को प्लेसबो या लेपोडिसिरन दवा दी गई। जिन लोगों ने ये दवा ली उनमें छह महीने में लिपोप्रोटीन(ए) के स्तर में लगभग काफी सुधार आया। वहीं जिन लोगों ने  छह महीने में दूसरी खुराक ली, उनमें एक साल के बाद लगभग 100% कमी देखी गई।

डॉक्टर्स का कहना है कि सभी लोगों को अपनी हार्ट हेल्थ को ठीक रखने के लिए डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से लिपोप्रोटीन की जांच कराते रहना चाहिए। 



-------------
स्रोत और संदर्भ
Genetic cholesterol eliminated by new drug, reducing heart attack risk, study finds


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed