फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   good news for heart patients scientists developed Worlds Smallest Pacemaker can be inserted with a syringe

कामयाबी: वैज्ञानिकों ने बनाया चावल के दाने जितना छोटा पेसमेकर, बिना सर्जरी के शरीर में हो जाएगा फिट

Mon, 14 Apr 2025 09:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Apr 2025 09:52 PM IST
सार

र्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने एक ऐसा पेसमेकर विकसित किया है जो इतना छोटा है कि इसे सिरिंज की नोक के अंदर फिट किया जा सकता है। इसके अलावा बिना किसी सर्जरी या चीर-फाड़ के आसानी से शरीर में इंजेक्ट भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
good news for heart patients scientists developed Worlds Smallest Pacemaker can be inserted with a syringe
हृदय की समस्याओं के लिए इलाज में बड़ी सफलता - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हृदय रोगों के मामले वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। हर साल हृदय से संबंधित बीमारियों के चलते लाखों लोगों की मौत हो जाती है। हाल के वर्षों में विशेषकर, कोविड महामारी के बाद हृदय से संबंधित जटिलताओं जैसे हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर के मामलों में और तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


आधुनिक चिकित्सा और मेडिकल क्षेत्र में नवाचार ने हृदय से संबंधित गंभीर जोखिमों को कम करने के लिए प्रभावी तकनीक विकसित कर ली है जिससे रोगियों का उपचार पहले की तुलना में अब आसान हो सकता है, हालांकि इसके उपयोग के लिए जरूरी है कि बीमारी का समय पर निदान हो सके। 
विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र में नवाचार के इसी क्रम में अब वैज्ञानिकों को और बड़ी सफलता हाथ लगी है। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने एक अतिसूक्ष्म पेसमेकर बनाया है जिससे दिल के मरीजों को विशेष लाभ मिल सकता है। सबसे खास बात ये है कि इसका आकार चावल के दाने जितना छोटा है और अब तक जिस तरह से पेसमेकर लगाया जाता रहा है उससे इतर इसे आसानी से  इंजेक्शन के जरिये भी शरीर में इंजेक्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

good news for heart patients scientists developed Worlds Smallest Pacemaker can be inserted with a syringe
वैज्ञानिकों ने बनाया सबसे छोटा पेसमेकर - फोटो : freepik.com

सिरिंज की नोंक जितना छोटा पेसमेकर

नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने एक ऐसा पेसमेकर विकसित किया है जो इतना छोटा है कि इसे सिरिंज की नोंक के अंदर फिट किया जा सकता है। इसके अलावा बिना किसी सर्जरी या चीर-फाड़ के आसानी से शरीर में इंजेक्ट भी किया जा सकता है। 

खास बात ये भी है कि यह सभी आकार के दिलों के लिए काम कर सकता है। जन्मजात हृदय दोष वाले नवजात शिशुओं के छोटे, नाजुक हृदय के लिए भी इसे विशेष रूप से उपयुक्त माना जा रहा है। 

इस पेसमेकर के बारे में जानने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि पेसमेकर का क्या काम है, किन लोगों को इसकी जरूरत होती है और अब तक के पेसमेकर शरीर में कैसे फिट किए जाते थे?

good news for heart patients scientists developed Worlds Smallest Pacemaker can be inserted with a syringe
हृदय की गति में असमानता - फोटो : Freepik.com

पेसमेकर का क्या इस्तेमाल होता है, ये भी जानिए

पेसमेकर एक छोटा सा उपकरण होता है जिसे शरीर में इंप्लांट (प्रत्यारोपित) किया जाता है, ये हृदय को नियमित गति और लय में धड़कने में मदद करता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से ऐसे लोगों के इलाज के लिए किया जाता रहा है जिन्हें एरिथमिया (दिल की धड़कन में अनियमितता) की समस्या होती है। कुछ लोगों के दिल की धड़कन बहुत तेज या बहुत कम हो जाती है, इसे नियमित करने के लिए भी पेसमेकर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

पेसमेकर को आमतौर पर जनरल एनेस्थीसिया के माध्यम से शरीर के भीतर फिट किया जाता है। लीडलेस पेसमेकर, जो छोटे और अधिक कॉम्पैक्ट होते हैं, उन्हें कैथेटर का उपयोग करके सीधे हृदय में डाला जाता है।

इन सबसे अलग ये नया पेसमेकर आसानी से इंजेक्शन के माध्यम से इंप्लालंट किया जा सकेगा।

good news for heart patients scientists developed Worlds Smallest Pacemaker can be inserted with a syringe
बिना सर्जरी के भी फिट हो जाएगा ये पेसमेकर - फोटो : Freepik.com

जरूरत खत्म होने पर खुद ही डिजाल्ब हो जाएगा पेसमेकर

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक इस नए और छोटे पेसमेकर को एक छोटे, मुलायम, और वायरलेस उपकरण के साथ जोड़ा जाता है, जिसे पेसिंग को नियंत्रित करने के लिए मरीज की छाती पर लगाया जाता है। इस उपकरण को जैसे ही पता लगेगा कि आपके दिल की धड़कन अनियमित हो रही है, ये तुरंत पेसमेकर को एक्टिव कर देगा।

मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि इसे ऐसे मरीजों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें केवल अस्थायी पेसिंग की आवश्यकता होती है। जब इसकी जरूरत खत्म हो जाएगी तो पेसमेकर खुद से डिजाल्ब हो जाएगा। 

इस पेसमेकर के सभी घटक बायोकम्पैटिबल हैं, इसलिए वे स्वाभाविक रूप से शरीर के बायोफ्लुइड्स में घुल जाते हैं और इसे सर्जरी करके निकालने की आवश्यकता नहीं है।

good news for heart patients scientists developed Worlds Smallest Pacemaker can be inserted with a syringe
हृदय के मरीजों के लिए अच्छी खबर - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमेरिका स्थित मैककॉर्मिक स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखकों में से एक डॉ इगर इफिमोब कहते हैं, ये बच्चों में होने वाली हार्ट की समस्याओं के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। लगभग 1 प्रतिशत बच्चे जन्मजात हृदय दोष के साथ पैदा होते हैं।

अच्छी खबर यह है कि इन बच्चों को सर्जरी के बाद केवल अस्थायी पेसिंग की आवश्यकता होती है। लगभग सात दिनों में, अधिकांश रोगियों के दिल खुद ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन वे सात दिन बिल्कुल महत्वपूर्ण हैं। अब, हम इस छोटे पेसमेकर को बच्चे के दिल पर लगा सकते हैं और इसे हटाने के लिए किसी अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता नहीं है।



-------------
स्रोत और संदर्भ
Millimetre-scale bioresorbable optoelectronic systems for electrotherapy


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed