फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Know Why You Should Never Hide Anything From Your Doctor

डॉक्टरों से कुछ भी छुपाती हैं तो बदल दें ये आदत वरना हो सकते हैं ऐसे नुकसान

Fri, 09 Mar 2018 09:23 AM IST
रूपायन डेस्क
रूपायन डेस्क Updated Fri, 09 Mar 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Know Why You Should Never Hide Anything From Your Doctor
health insurance

एक अध्ययन के अनुसार 50 फीसदी से अधिक मरीज अपने डॉक्टरों को ईमानदारी से सारी परेशानियों की जानकारी नहीं देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इस आदत को बदल दें। 

विज्ञापन


शर्म, संकोच और डर। इन्हीं वजहों से ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास जाकर झूठ बोलते हैं। वे अपने मर्ज की सही जानकारी डॉक्टर को नहीं देते हैं। दरअसल, डॉक्टर के सामने लोग यह समझ लेते हैं कि झूठ बोलने से डॉक्टर की डांट, कड़वी दवाइयों या फिर इंजेक्शन से बच जाएंगे। यह खुलासा हाल के एक अध्ययन से हुआ है। इस अध्ययन के अनुसार, 50 फीसदी मरीज डॉक्टर को ईमानदारी से अपनी परेशानियों के बारे में नहीं बताते हैं। नतीजतन, बीमारी कुछ और होती है और इलाज बेअसर हो जाता है। ऐसा करते हुए शायद वे भूल जाते हैं कि जानकारी छुपाकर वे अपने शरीर के साथ ही बेईमानी कर रहे हैं। इसका सीधा असर डायग्नोसिस और प्रिसक्रिप्शन पर पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मरीज के झूठ बोलने से अच्छा है कि वे अपने डॉक्टर को हर समस्या साफ-साफ बताएं।
विज्ञापन


बिना डॉक्टर की सलाह के बाहरी दवा लेना जानलेवा साबित हो सकता है। झूठ बोलकर मरीज खुद का नुकसान कर लेते हैं। मरीजों को अपनी बीमारी का पूरा इतिहास डॉक्टर को खुलकर बताना चाहिए। बीमारी के बारे में समय से बताने से ज्यादा राहत मिलती है। उनके झूठ बोलने या छुपाने से बीमारी की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाता। इलाज में कोताही और समय पर दवाई नहीं लेने से इसका खामियाजा मरीज को ही भुगतना पड़ता है। डॉक्टर जब भी मरीज को दोबारा बुलाएं, तो उसे जाना चाहिए। चूंकि कई बार जरूरत के मुताबिक दवाओं की डोज कम करनी होती है, इसलिए समय से फॉलोअप जरूरी है। यदि किसी ब्रांड की दवा शरीर को फायदा पहुंचा रही हो, तो उसे नहीं बदलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-सी जानकारी छुपाते हैं मरीज

ज्यादातर मरीज विटामिन टेबलेट, ड्रिंक करने, स्मोकिंग, बाहरी दवाओं, घरेलू उपचार के बारे में जानकारी नहीं देते। खाने-पीने, यौनाचार से होने  बीमारियों के बारे में, व्यायाम के बारे में डॉक्टरों के सामने झूठ बोलकर बचने की कोशिश आपके लिए जोखिम भरी हो सकताी है। बिना डॉक्टरी परामर्श के यदि आप बाहर से कफ सिरप, हर्बल गोलियां ले रहे हैं और ये सारी जानकारी डॉक्टर से छुपा रहे हैं तो आप अपनी सेहत के लिए ही जोखिम मोल ले रहे हैं। चूंकि एंटासिड्स, मल्टीविटामिन, दर्द निवारक दवाएं जरूरत से ज्यादा लेने पर हृदय, किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचता है। कई बार डॉक्टर के पूछने पर भी लोग किसी प्रकार के धूम्रपान की लत की जानकारी नहीं देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि अधिक स्मोकिंग कैंसर और हृदय रोग का कारण बन सकती हैै। दिन में पांच बार भी सिगरेट पीने पर खून का थक्का जमने और स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसके अलावा तनाव दूर करने वाली दवा का सेवन करने पर रक्तचाप और ज्यादा हो जाता है। 
 

क्यों झूठ बोलते हैं ?

डॉक्टर के सामने झूठ बोलने या बीमारी के लक्षण छुपाने के पीछे कई कारण हैं। हम पहले ही सोच लेते हैं कि खान-पान में अनियमितता, स्मोकिंग और शराब पीने की लत, यौन संबंधी रोग, बुरी आदतें, बच्चे को खुद दूध न पिलाने जैसी बात डॉक्टर के सामने करने पर फटकार लगेगी। कई बार शर्मिंदगी की वजह से डॉक्टर के सामने मरीज झूठ बोलते हैं। यहां तक कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों का कोर्स पूरा करने की झूठी जानकारी भी लोग उसे दे देते हैं, जिसकी एक वजह डांट पड़ना भी है। कई लोग भूलवश भी बीमारी के लक्षणों के बारे में डॉक्टर को सही जानकारी नहीं दे पाते और पूरी बात कहे बगैर प्रिसक्रिप्शन लेकर घर चले आते हैं। कुछ लोग पूरी जानकारी देना फालतू समझते हैं। उन्हें यह भी भय होता है कि ज्यादा जांच से कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी सामने आ सकती है।

आजकल तो लोग इंटरनेट से जानकारी लेकर खुद से भी दवाइयां लेने लगते हैं, जिसकी जानकारी डॉक्टर को नहीं दी जाती। लेकिन यह जरूर ध्यान रखें कि ऐसा झूठ जान के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए डॉक्टर को सब कुछ सही-सही बताना बहुत जरूरी है। इसलिए डॉक्टर से मिलने के पहले संक्षिप्त नोट बना लें। समय से विशेषज्ञ से मिलकर दिल खोल कर अपनी परेशानी बताएं। चिकित्सक की सलाह के मुताबिक दवाओं का कोर्स पूरा करें। डॉक्टर आपकी बीमारी को गोपनीय रखते हैं, इसलिए किसी भी तकलीफ के बारे में खुलकर कहें। यदि उपचार महंगा लग रहा है, तो उसका विकल्प तलाशें। इंटरनेट की जानकारी पर ज्यादा भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed