फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास वजह से लड़कों से ज्यादा लड़कियों को होता है HIV' का खतरा

Sat, 12 Jan 2019 05:11 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 12 Jan 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Know why women become more HIV victim than men

दक्षिण अफ्रीका में लड़कों से ज़्यादा लड़कियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की वजह ‘पुरुषों का उन्हें फंसाना’ है।दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ऐरॉन मोत्सोआलेदी ने कहा है,“साफ है लड़कियों के साथ लड़के नहीं बल्कि पुरुष यौन संबंध बना रहे हैं, हमें इन पुरुषों के खिलाफ कुछ करना ही होगा, क्योंकि ये हमारे बच्चों को तबाह कर रहे हैं।” सोवेतान समाचार पत्र के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2011 में 94,000 लड़कियां गर्भवती हुईं और इनमें से 77,000 ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भपात करवाया।

पिछले वर्ष देश की कुल मौतों में से आधी (2,60,000 से ज़्यादा) एड्स की वजह से हुईं।

Know why women become more HIV victim than men
सबसे बड़ा अभियान
मोत्सोआलेदी ने कहा कि कुछ गर्भवती लड़कियों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच थी, और उनमें से भी कई एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की 10 प्रतिशत आबादी यानि करीब 50 लाख लोग एचआईवी वायरस के साथ जी रहे हैं।पिछले वर्ष देश की कुल मौतों में से आधी (2,60,000 से ज़्यादा) एड्स की वजह से हुईं।

दक्षिण अफ्रीका में एड्स से जान बचाने वाली दवा

Know why women become more HIV victim than men
एचआईवी एड्स
वर्ष 2009 में ऐरॉन मोत्सोआलेदी के स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने के बाद दक्षिण अफ्रीका में एड्स से जान बचाने वाली दवा देने का दुनिया का सबसे बड़ा ऐन्टी-रेट्रोवायरल कार्यक्रम शुरू किया गया।इसके बाद इन दवाओं का लाभ उठाने वालों की तादाद दोगुनी (15 लाख) हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed