आप भी अगर
खूबसूरत कैटरीना कैफ के फिगर के दीवाने हैं और उनकी ही तरह खुद को मेंटेन भी रखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉलीवुड की '
चिकनी चमेली' कैटरीना कैफ न्यूयॉर्क में आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।
कुछ ऐसा है कैटरीना का डाइट प्लॉन, आजमाकर खुद को रखें फिट
अपने ग्लैमरस अंदाज से भारतीय दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली कैटरीना कैफ फिलहाल आईफा अवॉर्ड्स 2017 के ग्रीन कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। उनकी ये परफेक्ट फिगर उनके कई सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
कुछ ऐसा है कैटरीना का डाइट प्लॉन, आजमाकर खुद को रखें फिट
कैटरीना कैफ की फिटनेस का जिम्मा उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने उठा रखा है। उनके फिटनेस लिस्ट में पिलेट्स, कार्डियो और कई फंक्शनल ट्रेनिंग शामिल होती हैं। कैटरीना का कहना है ये एक्सरसाइज करने से वो न सिफ फिट रहती हैं बल्कि उनका मन भी शांत बना रहता है।
कुछ ऐसा है कैटरीना का डाइट प्लॉन, आजमाकर खुद को रखें फिट
कैटरीना का कहना है कि वो अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने खाने पीने का भी बेहद ध्यान रखती हैं। उनका मानना हैं कि सभी को हमेशा अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से खाना चाहिए। कैटरीना अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स और फ्रेश जूस लेती हैं। जबकि लंच में सलाद, चावल और फलियों वाली चीजे शामिल करती हैं।
कैटरीना फ्राइड और मीठी चीजों से अक्सर परहेज करती हैं। कैटरीना स्नैक्स में ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स लेती हैं। उनके भोजन में ज्यादातर प्रोटीन और फाइबर शामिल होते हैं। रात को खाने में वो दाल और सब्जियां खाती हैं।
कुछ ऐसा है कैटरीना का डाइट प्लॉन, आजमाकर खुद को रखें फिट
कैटरीना जिस दिन एक्सरसाइज नहीं कर पाती उस दिन स्विमिंग और जॉगिंग करके उस दिन की अपने फिटनेस को मेंटेन रखती हैं।