हड्डियों को मजबूत करने के साथ मोटापा भी दूर भगाता है कटहल, जानें कई फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटहल में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम,कैल्शियम, आयरन और जिंक शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इतना ही नहीं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है। कटहल कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसेक नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। हड्डियां मजबूत करने के साथ-साथ कटहल खाने से कई और गजब के फायदे भी होते हैं।
रेशेदार फल कटहल में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसकी वजह से अनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है। इतना ही नहीं इसे खाने से शरीर में रक्तसंचार भी बेहतर होता है।
झुर्रियां
झुर्रियों से परेशान लोगों के लिए कटहल तो रामबाण है। इसका पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच दूध मिला कर धीरे धीरे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को गुलाब जल या ठंडे पानी से धो लें।
कटहल का फल अल्सर और पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं उन लोगों को कटहल के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है जो कि आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करती है।