Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओट्स से लेकर सोयाबीन तक, ये 5 चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत सुधारने में करेंगी मदद

Mon, 23 Nov 2026 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Nov 2026 09:56 AM IST
सार

Simple Ways to Reduce Bad Cholesterol: इस लेख में जानें ऐसी 5 जरूरी चीजों के बारे में, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद पा सकते हैं। 

विज्ञापन
5 Things to Lower Bad Cholesterol and Improve Heart Health Naturally
ये 5 चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत सुधारने में करेंगी मदद - फोटो : AI
Simple Ways to Reduce Bad Cholesterol: आज की व्यस्त जिंदगी में खान-पान की गलत आदतें और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या तेजी से देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का स्तर बढ़ने पर धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि सही खान-पान आदतें अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। आहार विशेषज्ञ भी कुछ ऐसे सुपरफूड्स सुझाते हैं, जिन्हें रोजमर्रा की डाइट में शामिल करके दिल की सेहत को दुरुस्त किया जा सकता है।

 
Trending Videos
5 Things to Lower Bad Cholesterol and Improve Heart Health Naturally
ये 5 चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत सुधारने में करेंगी मदद - फोटो : AI

ओट्स खाएं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कहें अलविदा

ओट्स को दिल की सेहत के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। इसमें बीटा-ग्लूकन नाम का घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। ऐसे में जब आप नियमित रूप से ओट्स का सेवन करते हैं, तो बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है। कोशिश करें कि आप सुबह नाश्ते में एक कटोरी ओट्स खाएं। इसे दूध या पानी में पकाकर भी खाया जा सकता है, जिसमें आप सेब, अमरूद या कुछ बादाम मिला सकते हैं। इससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद बन जाएगा।

 
5 Things to Lower Bad Cholesterol and Improve Heart Health Naturally
ये 5 चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत सुधारने में करेंगी मदद - फोटो : Freepik
बादाम और अखरोट से रखें दिल का ख्याल

ड्राई फ्रूट्स सिर्फ दिमाग ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि आप रोजाना सीमित मात्रा में बादाम और अखरोट का सेवन करें। इन्हें आप रात भर भिगोकर या बिना नमक के सीधे भी खा सकते हैं। तले और नमकीन ड्राई फ्रूट्स खाने से आपको बचना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Things to Lower Bad Cholesterol and Improve Heart Health Naturally
ये 5 चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत सुधारने में करेंगी मदद - फोटो : Freepik.com
मौसमी फल खाएं, दिल को दें सेहत का तोहफा

फल शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर प्रदान करते हैं। सेब, संतरा, अमरूद और अनार जैसे फल संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। खास तौर पर सेब और संतरे में मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। वहीं, फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भूमिका निभाते हैं। आहार विशेषज्ञ कहते हैं आप रोजाना अलग-अलग मौसमी फलों का सेवन करें और इनके जूस की बजाय साबुत ही खाएं।

 
विज्ञापन
5 Things to Lower Bad Cholesterol and Improve Heart Health Naturally
ये 5 चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत सुधारने में करेंगी मदद - फोटो : Adobe Stock
हरी सब्जियां और सोयाबीन को बनाएं डाइट का हिस्सा

पालक, बथुआ, लौकी, ब्रोकली और अन्य मौसमी सब्जियां फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो कि सर्दियों में खूब मिलती हैं। इनका नियमित सेवन वजन और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, सोयाबीन, टोफू और सोया मिल्क जैसे खाद्य पदार्थ प्लांट प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। सोया प्रोटीन को संतुलित आहार में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है। इनका सेवन आप दोपहर और रात के खाने में करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed