फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियों को मजबूत करने के साथ मोटापा भी दूर भगाता है कटहल, जानें कई फायदे

Fri, 06 Oct 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 06 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
Know how Jack fruit can make your bones strong by leaving glowing effect on your skin
बढ़ती उम्र के साथ शरीर से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है जिसकी वजह से हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत होने लगती है। अक्सर यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है क्योंकि मां बनने के बाद उनके शरीर में काफी मात्रा में कैल्शियम कम हो जाता है। हालांकि इस कमी को एक फल का उपयोग करके भी प्राकृतिक तरीके से भी पूरा किया जा सकता है। इस फल का नाम है कटहल। 


पढ़ें- डर को दूर कर आत्‍मविश्‍वास बढ़ाते हैं गजब के ये 2 आसन, आप भी करें ट्राई
Know how Jack fruit can make your bones strong by leaving glowing effect on your skin

कटहल में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम,कैल्शियम, आयरन और जिंक शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इतना ही नहीं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है। कटहल कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसेक नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। हड्डियां मजबूत करने के साथ-साथ कटहल खाने से कई और गजब के फायदे भी होते हैं। 

Know how Jack fruit can make your bones strong by leaving glowing effect on your skin
अनिमिया की कमी
रेशेदार फल कटहल में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसकी वजह से अनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है। इतना ही नहीं इसे खाने से शरीर में रक्तसंचार भी बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Jack fruit can make your bones strong by leaving glowing effect on your skin

झुर्रियां
झुर्रियों से परेशान लोगों के लिए कटहल तो रामबाण है। इसका पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच दूध मिला कर धीरे धीरे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को गुलाब जल या ठंडे पानी से धो लें। 

विज्ञापन
Know how Jack fruit can make your bones strong by leaving glowing effect on your skin
पाचन संबंधी समस्या
कटहल का फल अल्सर और पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं उन लोगों को कटहल के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है जो कि आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed