फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डर को दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाते हैं गजब के ये 2 आसन, आप भी करें ट्राई

Wed, 04 Oct 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Wed, 04 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
You can get rid of your fear and develop self confidence with these mind blowing Yogasanas

ऑफिस में टारगेट पूरा करने की टेंशन हो या फिर कॉम्पिटिशन में बने रहने का फीयर, ये सभी टेंशन कहीं न कहीं आपके अंदर छिपे आत्मविश्वास को कम करती रहती हैं। जिसकी वजह से एक समय ऐसा आता है जब आपको लगने लगता है कि आप लाइफ में आने वाली मुश्किलों का सामना नहीं कर पाएंगे। ऐसे वक्त में दो खास ऐसे  योगासन हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।  



पढ़ें- आखिर लड़कों को क्यों भाती हैं शादीशुदा महिलाएं, जानें ये 5 दिलचस्प कारण

You can get rid of your fear and develop self confidence with these mind blowing Yogasanas
योग

आत्‍मविश्‍वास बढ़ाकर डर को दूर भगाने वाले इन आसनों का नाम वीरभद्रासन और वृक्षासन हैं। वीरभद्रासन करने से मन शांत रहता है। यह पाचन को बढ़ावा देने के साथ मन से डर और चिंता को भी दूर करता है। जबकि वृक्षासन एकाग्रता और ध्यान बढ़ाने के लिए किया जाता है।

You can get rid of your fear and develop self confidence with these mind blowing Yogasanas
Virabhadrasana

वीरभद्रासन
वीरभद्रासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दाएं पैर को आगे ले जाते हुए अपने दाएं घुटने को हल्का-सा मोड़ दें। ध्यान रखें कि ऐसा करते समय आपका बाएं पैर को सीधा रहे । इसके साथ ही पैर का तलवा जमीन से लगा हुआ हो। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा करते समय अपने कंधों को आरामदायक स्थिति में रहने दें। दोनों कानों को अपने कंधे के पास न आने दें। अपनी सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए पूर्वावस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can get rid of your fear and develop self confidence with these mind blowing Yogasanas
vrikshasana

वृक्षासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को एक दूसरे से कुछ दूरी पर रखते हुए अपने हाथों को ऊपर उठाएं। ऐसा करते समय अपने हाथों को सीधा करके हथेलियों को आपस में मिला दें। इसके बाद दाहिने पैर के घुटने को मोड़ते हुए उसके तलवे को बाईं  जांघ पर टिका दें। इस स्थिति के दौरान दाहिने पैर की एड़ी गुदा द्वार-जननेंद्री के नीचे टिकी होगी। बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए हथेलियां, सिर और कंधे को सीधा एक ही सीध में रखें। 

विज्ञापन
You can get rid of your fear and develop self confidence with these mind blowing Yogasanas

नोट-
वृक्षासन का अभ्यास उन व्यक्तियों को नहीं करना चाहिए जिनके घुटनों और एड़ियों में बहुत दर्द रहता हो। जबकि जिन्हें हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप या हृदय की समस्या हो ऐसे व्यक्ति वीरभद्रासन न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed