फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   know about the benefits of coffee

कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से होता है ये फायदा

Wed, 23 Jan 2019 08:06 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 23 Jan 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
know about the benefits of coffee
Indian Coffee

वजन कम करने को लेकर हम तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं या फिर अलग-अलग दवाईयों का सेवन करते हैं, ताकि हम अनचाही चर्बी को कम कर सकें। लेकिन, क्या आपको पता है कि कॉफी के सेवन से आप मोटापे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा कॉफी के साथ-साथ नींबू का भी इस्तेमाल करने से भी मोटापा कम होगा। हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप कॉफी और नींबू का सेवन कर मोटापा कम कर सकते हैं। साथ ही आप अपने बढ़ते वजन को भी  घटा सकते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे करें सेवन
एक कप गर्म पानी में कॉफी मिला लें और दिन में एक बार एक्सरसाइज करने से पहले पिएं। इससे आपको फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आप गर्म पानी में कॉफी मिलाकर एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसका सेवन करें। हालांकि, कॉफी का टेस्ट अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन मोटापा कम करने के लिए आप पी सकते हैं। 

विज्ञापन


कॉफी कैसे है फायदेमंद
कॉफी में कैफीन, थियोब्रोमाइन, थियोफाइलिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे जैविक रूप से सक्रिय पदार्थ शामिल हैं। ये वजन कम करने में बहुत प्रभावी हैं। कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बढ़ाकर आपकी फैट सेल्स को टूटने के लिए दिशा-निर्देश देता है। क्लोरोजेनिक एसिड आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकने में मदद करता है। आप अपने कॉफी के कप में थोड़ा सी नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे फैट बर्न तेजी से होता है। नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ करने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ये एपिनेफ्रिन या एड्रेनालाईन हार्मोन को तेजी से जारी करने में सहायक है। ये ब्रेक डाउन सेल को गतिशील करने और उन्हें और फ्री फैटी एसिड के रूप में आपके शरीर द्वारा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed