फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   initiative of amar ujala foundation: which time is suitable for vaccination of females in hindi

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: महिलाओं के लिए वैक्सीन लगवाना कब है सुरक्षित? 

Wed, 26 May 2021 07:12 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 26 May 2021 07:12 PM IST
सार

महिलाओं के दिमाग में कई सारे सवाल इन दिनों वैक्सीन को लेकर घूम रहे हैं। वैक्सीन को पीरियड्स के दौरान लगवाना बिल्कुल सुरक्षित है। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी वैक्सीन से अभी तक कोई नुकसान नहीं है। 

विज्ञापन
initiative of amar ujala foundation: which time is suitable for vaccination of females in hindi
महिलाएं वैक्सीन पीरियड्स में लगवा सकती हैं - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत ही जरूरी है लेकिन वैक्सीन को लेकर अभी तक भी लोगों के मन में कई सारे संशय हैं। इसमें महिलाओं के दिमाग में जो एक सवाल घूम रहा है वो यह है कि महिलाओं के लिए वैक्सीन लगवाना कब सुरक्षित है? क्या पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवाने से कोई नुकसान हो सकता है? इसी तरह के कई सारे सवालों के जवाब डॉ तरंग प्रीत कौर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, एम्स द्वारा दिए गए।                                             

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर ने बताया कि पीरियड्स से कोई संबंध नहीं है। महिलाएं वैक्सीन पीरियड्स में लगवा सकती हैं। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए तो वैक्सीन लगवाना बहुत ही आवश्यक है इसलिए वे जल्दी वैक्सीन लगवाएं। गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन से कोई नुकसान का जोखिम नहीं है लेकिन उन्हें इस विषय में एक बार अपने चिकित्सक से बात जरूर करना चाहिए।  

विज्ञापन

-वैक्सीन लगने से क्या पीरियड साइकिल में कोई परिवर्तन हो सकता है?
वैक्सीन लगने के बाद ऐसा कुछ अभी तक तो सुनने में नहीं आया है लेकिन जिन महिलाओं को पहले कोरोना हो चुका है, उनका महीना लेट हो सकता है या रक्तस्त्राव अधिक हो सकता है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कोरोना का असर है या उस वक्त हुए तनाव के प्रभाव के कारण ऐसा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

-वैक्सीन लगवाने से प्रजनन क्षमता पर कोई प्रभाव पड़ सकता है? 
वैक्सीन लगवाने से प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। जो दम्पति गर्भधारण की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यही सलाह है कि पहले वे कोरोना का टीका लगवाएं फिर ही इसे ओर कदम बढ़ाएं। 

-गर्भवती महिला को वैक्सीन कब लगवाना चाहिए?
गर्भवती महिलाएं 12 सप्ताह से 28 सप्ताह तक कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं, यह पूरी तरह से उनके और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है लेकिन एक बार इस विषय में फिर भी अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें ताकि आगे चलकर कोई समस्या न हो। 

-क्या मांं को टीका लगने से बच्चे की भी एंटीबॉडी बन जाएगी? 
मां के खून से बच्चे के शरीर तक कुछ पदार्थ जा सकते हैं, जो कि बच्चों की भी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्हें भी रोग से बचा सकते हैं इसलिए मां को वैक्सीन लगवाना और भी जरूर हो जाता है क्योंकि गर्भवती महिलाओं में एक वैक्सीन दो लोगों की रक्षा करती है। 

-कोरोना से ठीक होने के बाद महिलाएं वैक्सीन कब लगवा सकती हैं?
कोरोना से ठीक होने के बाद ताजा गाइडलाइन्स के अनुसार महिलाएं तीन महीने बाद आराम से वैक्सीन लगवा सकती हैं, इससे उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। 



अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed