गुलकंद का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में किसी खुशबूदार और मीठे खाद्य पदार्थ का चित्र उभरने लगता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद देखने और खाने में जितना अच्छा लगता है, उतनी ही प्यारी इसकी खुशबू होती है। इसका उपयोग खाने में कई प्रकार से किया जाता है। गुलकंद के फायदे स्वास्थ्य समस्या में काफी मदद कर सकते हैं। पहले तो आइए जान लेते हैं कि आखिर ये गुलकंद है क्या और बाद में ये जानेंगे कि ये किस तरह से कोरोना वायरस से बचा सकता है और इसके सेवन के अन्य फायदे क्या-क्या हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर है गुलकंद, इस कोरोना काल में जरूर करें इसका सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलकंद है क्या?
- गुलकंद को गुलाब से बनी पंखुड़ियों का मुरब्बा भी कहा जाता है। इसे गुलाब के फूल की ताजी पंखुड़ियों से बनाया जाता है। इसको बनाते समय स्वाद के लिए इसमें चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसका सेवन ज्यादातर गर्मियों में किया जाता है, जिससे शरीर को ठंडक पहुंचाई जा सके। इसके मीठे स्वाद और अच्छी सुगंध की वजह से ही कई स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे बनाया जाता है गुलकंद?
- गुलाब के फूलों की ताजा पंखुड़ियों को शक्कर या शुगर के साथ मिलाकर गुलकंद तैयार किया जाता है। आप इसे शहद के साथ मिलाकर भी तैयार कर सकते हैं। जब गुलाब की पंखुड़ियों को शुगर में मिलाकर 2 या 3 दिन के लिए हल्की धूप में रखते हैं तो शुगर और गुलाब की पंखुड़ियों का प्राकृतिक पानी मिलकर एक स्वादिष्ट पेस्टी फूड तैयार करते हैं। इसे ही गुलकंद कहा जाता है।
कोरोना काल में गुलकंद के फायदे
- चूंकि कोरोना वायरस के कारण होनेवाली बीमारी कोविड-19 पूरी तरह से एक संक्रामक रोग है। यह आमतौर पर उस व्यक्ति को अपना शिकार बहुत जल्दी बनाता है, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में गुलकंद खाने से आपको अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे कोरोना वायरस का खतरा कम हो सकता है या अगर आप इससे संक्रमित हैं तो इसके सेवन से आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। गुलकंद में मिक्स शहद या शुगर का सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज की कमी नहीं होगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
गुलकंद के और फायदे क्या-क्या हैं?
वैसे तो गुलकंद को अनेक तरीकों से उपयोग में लाया जाता है, लेकिन कुछ खास उपयोगों में इसे हमेशा इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि-
वजन घटाने के लिए
- गुलकंद के औषधीय गुण को देखते हुए वजन घटाने के लिए गुलकंद का सेवन किया जा सकता है। गुलकंद को तैयार करने के लिए गुलाब की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। इनमें फैट नहीं होता, इसलिए लो-फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन वजन घटाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।