{"_id":"591a98ec4f1c1be929f22fdb","slug":"if-you-have-been-mixing-your-alcohol-with-energy-drinks-so-be-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी एल्कोहल के साथ मिक्स करते हैं एनर्जी ड्रिंक्स, तो हो जाइए सावधान","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर आप भी एल्कोहल के साथ मिक्स करते हैं एनर्जी ड्रिंक्स, तो हो जाइए सावधान
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 17 May 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
एल्कोहल के साथ एनर्जी ड्रिंक्स
अपने ऑफिस में एक व्यस्त और लंबा सप्ताह बिताने के बाद यंगस्टर्स थकान मिटाने के लिए वीकेंड पर मस्ती के मूड में रहते हैं। हालांकि कुछ यंगस्टर्स के लिए मस्ती का मतलब सिर्फ एल्कोहलिक पार्टी से जुड़ा हुआ रहता है। अगर आप भी पूरे हफ्ते भर की थकान एल्कोहल पी कर मिटाने वाले हैं। जिसके लिए जल्द ही आप अपने दोस्त के घर भी जाने वाले है तो थोड़ा सर्तक हो जाइए। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए कहीं आप भी तो वो गलती नहीं कर रहें जो आपकी सेहत के लिए जहर बन सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
एल्कोहल के साथ एनर्जी ड्रिंक्स
हाल में हुए एक शोध के अनुसार, कैफीनेटेड एनर्जी ड्रिंक्स के साथ शराब मिलाकर पीने से लोगों में नीचे गिरकर चोट लगने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एल्कोहल के साथ एनर्जी ड्रिंक्स
कनाडा में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 13 लोगों पर अध्ययन किया। इस अध्ययन के दौरान हुए विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों ने शराब पीते वक्त एनर्जी ड्रिंक्स को उसके साथ मिलाया हुआ था वो किसी ना किसी तरह की चोट के शिकार हुए थे। 13 लोगों पर हुए इस अध्ययन में से 10 लोग ऐसे थे जिन्हें या तो खुद से चोट लगी थी या फिर वो किसी कार दुर्घटना के शिकार हुए थे। साथ ही जो लोग इन दोनों ही क्षेणियों में मौजूद नहीं थे उन्होंने बेवजह लोगों से झगड़ा किया था और किसी ना किसी तरह की शारीरिक हिंसा में शामिल रहे ।