फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two youths attacked a man in gay sex party in mumbai

'गे' पार्टी करने के लिए बुलाए थे यंगस्टर्स, छुरा घोंप करके की लूटपाट

Tue, 28 Feb 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
two youths attacked a man in gay sex party in mumbai

मुंबई से खूनी खेल का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक 'गे' पार्टी में एक शख्स पर चाकू से कई वार किए गए। दरअसल, जिस शख्स पर हमला हुआ है वह कथित तौर पर गे सेक्स करने की चाहत मन में लिए बैठा था। 

विज्ञापन


इसके लिए उसने दो युवकों को अपने घर पर बुला लिया। लेकिन, दोनों के आने के बाद कहानी कहीं ओर ही पलट गई।

दोनों युवकों ने शख्स के कई बार चाकू घोंपा और उससे लूटपाट भी की। पीड़ित को घायल अवस्था में ठाणे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच कर रही पुलिस ने घायल शख्स का बयान भी ले लिया है और युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पीड़ित की मोटी गोल्ड चेन पर थी नजर

two youths attacked a man in gay sex party in mumbai
कत्ल

मीडिया की खबरों के मुताबिक घटना 24 फरवरी की है, जब 29 साल के शख्स को गे सेक्स की इच्छा हुई। पेशे से व्यापारी शख्स ने दो 19 साल के युवकों को अपने घर बुला लिया। बताया जा रहा है कि शिकार हुए पीड़ित की मुलाकात दोनों से सोशल मीडिया पर हुई थी।

पुलिस का कहना है कि हमला होने के बाद अलमारी का लॉक टूटा हुआ था, जिसमें से कई कीमती चीजें निकाल ली गईं। दरअसल, पीड़ित व्यापारी हमेशा गोल्ड से लदा रहता है और युवकों की उसी गोल्ड पर नजर थी।

पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पहले पीड़िता को कुर्सी पर बांधा और फिर उसके चाकू से कई वार किए। अगर यौन उत्पीड़न साबित होता है तो धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed