आपकी सेहत के लिए जहर है बोतलबंद पानी, जानें कैसे?
पिछले दस सालों में पानी से होने वाली बीमारियों ने व्यापक रूप ले लिया हैं। साथ ही पानी से होने वाले कुछ नए संक्रमण भी सामने आए हैं। जिसके बाद सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बोतलबंद पानी के लिए मना कर दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि, 'बोतलबंद पानी के लिए बिल्कुल ना'।
बता दें कि भाभा रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों का कहना हैं कि बोतल बंद पानी को साफ करने में प्रयोग किए जाने वाले खतरनाक रसायन कई बार बोतल में ही पाएं गए हैं।
भाभा शोध संस्थान की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सामान्य से 27 गुना ज्यादा तक ये हानिकारक रसायन बोतलबंद पानी में मौजूद होते हैं तो ये कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।
जबकि दूसरी तरफ रुजुता दिवाकर का कहना हैं कि एक लीटर बोतल पानी बनाने के लिए जमीन का तीन लीटर पानी इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद उसे अत्यधिक मूल्य पर आगे बेच दिया जाता है। रुजुता लोगों से अपील करती हैं कि अपने पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए, अगली बार जब कभी आप अपने घर से बाहर निकले तो आपने साथ अपने लिए पानी भी लेकर चले।
खास बात ये है कि रुजुता गर्मी से निपटने के लिए मटके के पानी में खस खस डालकर पीने की सलाह देती हैं।
उनका कहना है कि गर्मियों का ही समय ऐसा होता है जब लोग तरह-तरह के कई शरबतों का मजा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेल का जूस, आम पन्ना, नींबू पानी कोकुम और नारियल पानी ये सभी अच्छे विकल्प है।