फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू से कैसे बचें? अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sat, 28 Nov 2020 11:25 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
home remedies for prevention from cough cold and flu in the changing season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बदलते मौसम के साथ, खासकर सर्दियों में अक्सर लोगों की तबीयत खराब हो ही जाती है। लोग बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सर्दियों के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे बीमारियां शरीर को जल्दी जकड़ लेती हैं। खासकर इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा संभल कर रहने की जरूरत है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता व्यस्कों के मुकाबले कम होती है। इन्ही सब बीमारियों से बचने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। 

home remedies for prevention from cough cold and flu in the changing season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सामान्य फ्लू के लक्षण 

  • बदन दर्द 
  • बुखार
  • सिर दर्द 
  • मांसपेशियों में खिंचाव 
  • नाक बंद होना 
  • खांसी 


हालांकि कुछ इसी तरह के लक्षण कोरोना वायरस के भी हैं। इसलिए दोनों में फर्क करना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए बेहतर होगा कि आप 3-4 के बाद एक बार डॉक्टर से जरूर मिल लें। अब आइए जानते हैं कि वायरल बुखार और फ्लू से बचने के लिए कौन से घरेलू उपाय जरूरी हैं।   

home remedies for prevention from cough cold and flu in the changing season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध में हल्दी मिलाकर पीएं 

दूध हो या हल्दी, दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों को मिलाकर पीएं तो इससे और भी ज्यादा फायदा मिलेगा। दरअसल, हल्दी एंटीबायोटिक का काम करती है, इसलिए इसे दूध में मिलाकर पीना बेहतर होगा। आप हर रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला लें और उसे पी जाएं। यह सेहत के साथ-साथ आपको सर्दी-खांसी और वायरल फ्लू से भी बचाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for prevention from cough cold and flu in the changing season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

च्यवनप्राश भी है फायदेमंद 

वैसे तो लोग हर समय च्यवनप्राश खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह बदलते मौसम में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल से बनाया जाने वाला च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक उत्पाद है, जो सर्दी-जुकाम से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करता है। 

विज्ञापन
home remedies for prevention from cough cold and flu in the changing season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी-जुकाम और खांसी है तो भाप लें 

अगर आपको सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या है तो भाप लेना सबसे बेहतर घरेलू उपाय है। इससे बंद नाक की समस्या खत्म हो जाती है और सीने में जकड़न से भी आराम मिलता है। आप सादे पानी की भी भाप ले सकते हैं या फिर गर्म पानी में पुदीने की पत्तियां या अजवाइन की पत्तियां डालकर भाप ले सकते हैं। यह खांसी के साथ-साथ गले में खराश या दर्द से भी राहत देता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed