फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह की ये खराब आदतें बन सकती हैं वजन बढ़ने की वजह, एक्सरसाइज भी नहीं आएगी काम!

Thu, 30 Jul 2020 07:27 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
Health tips these morning habits may cause you to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

आज के समय में वजन का बढ़ना आम हो गया है। इसकी वजह है बदला हुआ लाइफस्टाइल। लोग न तो सही समय पर सोते हैं और न ही जागते हैं। इसके अलावा एक और चीज है, जो मोटापे का सबसे बड़ा कारक है और वो है खानपान। लोग हेल्दी खाना खाने के बजाय जंक फूड पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। यही वजह है कि लोग मोटापे के शिकार होते जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपना वजन घटाने का भरपूर प्रयास करते हैं। इसके लिए वो हेल्दी खाना भी खाते हैं और सुबह-सुबह व्यायाम भी करते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि इतना सब करने के बावजूद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो इसके क्या कारण हो सकते हैं। असल में इसके पीछे की वजह आपकी सुबह की कुछ खराब आदतें हो सकती हैं, जिनपर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो आदतें, जो आपका वजन घटाने में रुकावटें पैदा कर रही हैं। 

Health tips these morning habits may cause you to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिस्तर को साफ-सुथरा नहीं रखना 

  • कुछ लोगों की अक्सर ये आदत होती है कि वो बिस्तर को बिना साफ-सुथरा किए उसी पर सो जाते हैं और ऐसा वो लगभग हर रोज करते हैं। एक शोध में पाया गया है कि जो लोग अपना बिस्तर नियमित रूप से साफ करके सोते हैं, उन्हें ऐसा न करने वालों की तुलना में अच्छी नींद आती है और ये तो आप जानते ही होंगे कि अच्छी नींद सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। अच्छी नींद न आने की वजह से ही कई लोगों को तनाव जैसी समस्याएं हो जाती हैं और यही तनाव आगे चलकर वजन बढ़ने का कारण बन जाता है। इसलिए बेहतर है कि बिस्तर को नियमित तौर पर साफ करें, तभी उसपर सोएं। 
Health tips these morning habits may cause you to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नियमित तौर पर चाय या कॉफी का सेवन करना 

  • सुबह-सुबह बिना कुछ नाश्ता किए चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत इसी से होती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो यह तरीका उसके लिए सही नहीं है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने दिन की शुरुआत सुबह गर्म पानी के साथ करें। चाहें तो आप पानी में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा है कि सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन घटाने में सहायता मिलती है। साथ ही यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को भी बाहर निकाल देता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips these morning habits may cause you to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुबह की धूप नहीं लेना 

  • क्या आप जानते हैं कि सुबह की धूप आपका वजन कम करने में सहायक हो सकती है? जी हां, दरअसल सुबह की धूप शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करती है। एक शोध में यह पाया गया है कि जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है, उनके पेट की चर्बी बढ़ जाती है और कमर चौड़ी हो जाती है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्रीनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में भी एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें बताया गया था कि जिन महिलाओं में विटामिन-डी की कमी होती है, उनका वजन बढ़ जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सुबह की धूप सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद होती है। यह आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। 
विज्ञापन
Health tips these morning habits may cause you to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम या ज्यादा सोने से भी बढ़ता है वजन 

  • ऐसा माना जाता है कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रात में 7-8 घंटे की नींद जरूरी होती है। इससे कम या ज्यादा सोना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, रात में नौ घंटे से अधिक नींद को ओवर स्लिपिंग (आवश्यकता से अधिक सोना) माना जाता है। ऐसा देखा गया है कि कम या ज्यादा सोने से वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखना है तो तय मात्रा में नींद लें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप कोई भी काम या किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed