फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने के लिए खाएं ये एक चीज, सेहत के लिए है फायदेमंद

Tue, 13 Oct 2020 12:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of walnut tips for weight loss after pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/iStock

प्रेगनेंसी के बाद वजन का बढ़ना एक आम समस्या है। इस स्थिति का सामना लगभग हर महिला को करना ही पड़ता है। हालांकि एक अच्छा आहार, जिसमें कैलोरी की मात्रा अच्छी हो, वजन घटाने में सहायता कर सकता है। दरअसल, एक मां के शरीर को बच्चे को जन्म देने के बाद पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जिनसे पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। जैसे कि- ताजा फल और सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स आदि। अगर आप भी प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रही हैं तो अखरोट का सेवन करें। यह आपके वजन को कम करने में तो मदद करेगा ही, साथ ही इससे शरीर की और भी कई तरह की परेशानियां दूर होंगी। 

Health benefits of walnut tips for weight loss after pregnancy
अखरोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अखरोट एक ऐसा आहार है, जो प्रेगनेंसी के बाद के पोषण में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत होता है। यह हृदय और मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 

Health benefits of walnut tips for weight loss after pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अखरोट का सेवन वैसे वजन बढ़ा भी सकता है, क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन अगर इसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह वजन घटाने में भी सहायक बन सकता है। यह फाइबर युक्त होने के कारण फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए अखरोट को भिगोकर उसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह उसमें से 2-3 दाने लेकर खाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of walnut tips for weight loss after pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भावस्था के दौरान भी अखरोट का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड, विटामिन ए , ई और बी-कॉम्प्लेक्स होने वाले शिशु के मानसिक विकास में मदद कर सकते हैं। इसमें आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एनीमिया से बचा सकते हैं। 

विज्ञापन
Health benefits of walnut tips for weight loss after pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अखरोट के सेवन से तनाव और नींद की समस्या दूर हो सकती है। इसमें विटामिन-बी6, ट्रिप्टोफैन, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। चूंकि प्रेगनेंसी के दौरान या उसके बाद में कभी-कभी नींद न आने की समस्या हो जाती है, ऐसे में अखरोट का सेवन इस समस्या से मुक्ति दिला सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed