फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन पर भारत और डब्ल्यूएचओ ने दी अच्छी खबर, तो कहीं रुका टीके का ट्रायल, जानें हर अपडेट

Tue, 13 Oct 2020 11:16 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Good news on Coronavirus vaccine trial latest update today: WHO and India Says covid vaccine to launch within two month, US stop trial of johnson and johnson vaccine
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Social Media

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सभी को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने ट्रायल पूरा होने से पहले से ही लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब हैं। अमेरिका में कोरोना टीके की रेस में आगे चल रहे एक वैक्सीन कैंडिडेट के ट्रायल पर रोक लगा दी गई है। इससे अमेरिकी लोगों की उम्मीदों को एक तरह से झटका लगा है। हालांकि वैक्सीन पर उम्मीद जगातीं खबरें भी सामने आई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन को उम्मीद है कि साल के अंत तक कोरोना की एक सुरक्षित वैक्सीन का पंजीकरण हो जाएगा। वहीं, भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उम्मीद जगाई है कि देश में अगले साल की शुरुआत में एक से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। आइए जानते हैं कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश और दुनिया से ताजा अपडेट्स क्या हैं: 

Good news on Coronavirus vaccine trial latest update today: WHO and India Says covid vaccine to launch within two month, US stop trial of johnson and johnson vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मानना है कि कोरोनो वायरस के खिलाफ एक वैक्सीन साल 2020 के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में पंजीकरण के लिए तैयार हो जाएगी। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि 40 वैक्सीन कैंडिडेट्स में से 10 ऐसे हैं, जो तीसरे यानी अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रहे हैं। इनके प्रभावी और सुरक्षित होने की उम्मीद है। इसी साल दिसंबर तक या साल 2021 के शुरुआत में एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। 

Good news on Coronavirus vaccine trial latest update today: WHO and India Says covid vaccine to launch within two month, US stop trial of johnson and johnson vaccine
डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

भारत में वैक्सीन के जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से अधिक स्रोतों से वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। हमारे विशेषज्ञों का एक समूह देश में वैक्सीन के वितरण की योजना बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है।" पूर्व में भी वह कह चुके हैं कि साल 2021 की पहली तिमाही में देश में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good news on Coronavirus vaccine trial latest update today: WHO and India Says covid vaccine to launch within two month, US stop trial of johnson and johnson vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में वैक्सीन का ट्रायल रुका

  • अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगा दी है। ट्रायल में एक वॉलेंटियर को साइडइफेक्टर होने पर कंपनी ने फिलहाल अपना ट्रायल रोक दिया है। न्यू जर्सी कंपनी न्यू ब्रंसविक के एक प्रवक्ता जेक सरजेंट ने हेल्थ केयर न्यूज मुहैया कराने वाली एजेंसी STAT की रिपोर्ट को सही बताते हुए इसकी पुष्टि की है। बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन की एडी26-सीओवी2-एस वैक्सीन अमेरिका में चौथी ऐसी वैक्सीन है, जो क्लिनिकल ट्रायल के अंतिम चरण में है। बता दें कि अमेरिका में मॉडर्ना कंपनी की वैक्सीन भी रेस में आगे चल रही है।
विज्ञापन
Good news on Coronavirus vaccine trial latest update today: WHO and India Says covid vaccine to launch within two month, US stop trial of johnson and johnson vaccine
Bill Gates - फोटो : PTI

सामान्य जीवन लौटने में लगेगा समय

  • माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के बाद दुनिया सामान्य स्थिति में तभी आ पाएगी, जब कोरोना वैक्सीन की दूसरी पीढ़ी बाजार में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास वैक्सीन का काफी प्रभावशाली वर्जन उपलब्ध होगा, तभी स्थिति सामान्य हो पाएगी।एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन की दूसरी पीढ़ी भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। हमारे पास अभी इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी और टी-सेल्स प्रतिक्रिया की अवधि के लिए पर्याप्त डाटा नहीं है। अगले कुछ महीनों में ज्यादातर वैक्सीन कंपनियों के पास अपने टीके के असरदार होने का आंकड़ा होगा, जिसके बाद इन कठिन सवालों के जवाब मिलने आसान हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed