फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Health Benefits Of Cold Shower Effects on Body Thande Pani Se Nahane Ke Fayde Or Nuksan

Cold Shower: ठंडे पानी से नहाने के फायदे हैं या नुकसान, जानें इम्यूनिटी पर इसका असर

Thu, 12 Sep 2024 08:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Sep 2024 08:58 AM IST
सार

कई लोगों का कहना है कि ठंडे पानी से नहाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में ठंडे पानी का क्या असर है और यह किस हद तक सच है, इस लेख में विस्तृत जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Health Benefits Of Cold Shower Effects on Body Thande Pani Se Nahane Ke Fayde Or Nuksan
ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान - फोटो : instagram

विस्तार

Health Benefits Of Cold Shower : ठंडे पानी से नहाना कई संस्कृतियों और परंपराओं में स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा माना जाता है। यह न केवल शरीर को तरोताजा करता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। हालांकि, ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं, और इसे अपनाने से पहले इन के बारे में जानना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


कई बार सेलेब्स को आइस वाटर से नहाते या आइसिंग करते देखा जाता है। विद्युत जामवाल से लेकर रकुल प्रीत तक का वीडियो सामने आ चुका है। कई लोगों का कहना है कि ठंडे पानी से नहाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में ठंडे पानी का क्या असर है और यह किस हद तक सच है, इस लेख में विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


ठंडे पानी से नहाने के फायदे

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना

ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ जाती है, जिससे शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। ठंडे पानी से नहाने के दौरान शरीर को अपना सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

ठंडे पानी से नहाने से मानसिक ताजगी मिलती है और स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है। ठंडे पानी के शॉक से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा कोमल और मुलायम रहती है। यह बालों के लिए भी अच्छा होता है, क्योंकि यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

ठंडे पानी से नहाने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, जिससे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

Health Benefits Of Cold Shower Effects on Body Thande Pani Se Nahane Ke Fayde Or Nuksan
ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Instagram

ठंडे पानी से नहाने के नुकसान

फायदे के साथ ही ठंडे पानी से स्नान के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे बहुत अधिक ठंडे पानी से नहाने से हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाना) का खतरा हो सकता है।

इससे मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। वहीं कुछ लोगों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे जुकाम, खांसी या सर्दी के लक्षण उभर सकते हैं।

क्या ठंडा पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है?

शोध के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये आपकी सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ा सकता है, जो शरीर को बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। हालांकि ये इम्यून सिस्टम की मजबूती का एकमात्र तरीका नहीं है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए खानपान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी जरूरी है।

------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed