फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दालचीनी और शहद के सेवन के पांच फायदे, इन बीमारियों में हैं फायदेमंद

Tue, 08 Dec 2020 05:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 08 Dec 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of cinnamon and honey mixture
दालचीनी और शहद के फायदे - फोटो : iStock

दालचीनी और शहद दोनों को ही आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दालचीनी का उपयोग तो लगभग हर घर में मसाले के रूप में होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के कई फायदे हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग फायदेमंद होता है। वहीं शहद के भी कुछ ऐसे ही फायदे हैं। वैसे तो दालचीनी और शहद दोनों के अलग-अलग और बेमिसाल फायदे हैं, लेकिन अगर दोनों को मिला दिया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Health benefits of cinnamon and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं 

  • एक महीने तक अगर गरम पानी में दालचीनी पाउडर और शहद का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ सके और उन्हें दूर भगा सके। 
Health benefits of cinnamon and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी में भी हैं लाभकारी 

  • शहद और दालचीनी का सेवन सर्दी को दूर भगाने के लिए सबसे आम घरेलू उपायों में से एक है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, एक चुटकी दालचीनी और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इससे सर्दी में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of cinnamon and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपच की समस्या को भगाते हैं दूर 

  • गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर के साथ शहद मिलाकर पीने से अपच की समस्या में राहत मिलती है। यह पेट दर्द को तो कम करता ही है, साथ ही इसके सेवन से अल्सर को भी जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। पेट की लगभग सभी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
Health benefits of cinnamon and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन कम करने में भी मिल सकती है मदद 

  • दालचीनी और शहद के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए गर्म पानी में दो चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाएं और सुबह खाली पेट या सोते समय नियमित रूप से पिएं। इससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed