{"_id":"5e297b628ebc3e7d7476e00d","slug":"foods-to-avoid-in-break-fast-when-trying-to-lose-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटापे की असली जड़ है नाश्ते की प्लेट में रखीं ये चीजें, इन्हें खाने से कसरत के बाद भी बढ़ेगा वजन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मोटापे की असली जड़ है नाश्ते की प्लेट में रखीं ये चीजें, इन्हें खाने से कसरत के बाद भी बढ़ेगा वजन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: सारंग उपाध्याय
Updated Thu, 23 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
वजन घटाने के लिए डाइट पर नियंत्रण होना चाहिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वजन बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह है आपका खान-पान। यदि डाइट ठीक नहीं है तो समझिए आपके लिए वजन घटाना सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। कितनी ही एक्सरसाइज कर लें, कितना ही योग और कितनी ही वजन घटाने की चीजें खा लें ना वजन कम होगा ना मोटापा पीछा छोड़ेगा। जाहिर है डाइट ही एक ऐसी चीज है जो यदि गड़बड़ है तो वजन घटाने के लिए की गई आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देती है। आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको अपने नाश्ते की प्लेट से फौरन हटा देना चाहिए।
2 of 7
चाय खाली पेट नहीं पीना चाहिए।
- फोटो : पेक्सेल्स
अपनी चाय में फैटी क्रीम यानी की मलाई को मिलाना छोड़ें। बहुत दूध की चाय भी नुकसानदेह है। टोस्ट और मलाई का चाय के साथ खाना आपकी पेट की चर्बी को बढ़ा रहा है सो अलर्ट हो जाएं। बेहतर होगा कि आप ग्रीन टी लें या फिर गर्म पानी के साथ नींबू शहद लें। यह वजन घटाने में सहायक है।
3 of 7
ब्रेकफास्ट बहुत हल्का ही अच्छा होता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेफ फास्ट में घी के पराठे, पूरी, पकौड़े, ब्रेड मक्खन, तला-भुना, मैगी, पास्ता या उपमा ना खाएं। ये चीजें कैलरी तो ज्यादा देगी ही बल्कि रोजाना इसे खाना आपके पेट के लिए भी घातक होगा। इससे शरीर में एसिड भी बढ़ेगा। जबकि यदि रोजाना आपके नाश्ते की प्लेट में ये चीजें हैं तो यकीन मानिए आपकी सारी एक्सरसाइज बेकार जाएगी और वजन तो बढ़ना तय ही है। यदि आप नाश्ता बहुत तला हुआ और भारी खा रहे हैं तो इन चीजों को हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तला-भुना ब्रेकफास्ट में रोजाना खाना नुकसादायक है।
ज्यादा नमक आपके लिए नुकसानदेह है। और वह भी सुबह-सुबह तो यह ज्यादा खतरनाक है। ये ना केवल ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित करता है बल्कि मोटापा भी बढ़ाता है। पराठा, फ्रेंच टोस्ट, पोहा जैसी चीजें ज्यादा नमक के साथ खाना नुकसानदेह होगा।
शक्कर की मात्रा का जरूर ध्यान रखें। ज्यादा शक्कर खाना वैसे भी नुकसादायक माना जाता है। यदि आप नाश्ते में कोई मीठी चीज, जैसे हलवा, या दूध, ब्रेड या फिर मिठाई ले रहे हैं तो उनका जरूरत से ज्यादा लेना आपके लिए घातक होगा। वजन तो बढ़ेगा ही बल्कि डायबिटीज जैसी बीमारी को आप घर बैठे न्यौता देंगे। बेहतर होगा वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हर हाल में शक्कर की मात्रा को कम करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।