फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों को इन चीजों के सेवन से करना चाहिए परहेज, बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

Tue, 14 Jul 2020 04:30 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 14 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
food fruits to avoid in diabetes diabetic diet plan
डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में डायबिटीज की समस्या काफी बढ़ गई है। पूरी दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है। भागदौड़ और अनियमितता वाली जिंदगी के कारण डायबिटीज की समस्या आम होते जा रही है। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। डायबिटीज की समस्या में ध्यान रखना होता है कि उन चीजों का सेवन कम से कम किया जाए जिनसे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए...

food fruits to avoid in diabetes diabetic diet plan
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

किशमिश

  • डायबिटीज के मरीजों को किशमिश के सेवन से परहेज करना चाहिए। किशमिश ताजे फलों का कांसन्ट्रेटिड फॅार्म होता है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।
food fruits to avoid in diabetes diabetic diet plan
दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फैट मिल्क

  • दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सभी व्यक्तियों को अपने डाइट में दूध को शामिल करने की सलाह दी जाती है, परंतु डायबिटीज के मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उन्होंने फैट मिल्क का सेवन नहीं करना है। फैट मिल्क के सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। डायबिटीज के मरीज लो फैट वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
food fruits to avoid in diabetes diabetic diet plan
सभी सब्जियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल आलू का होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आलू

  • सभी सब्जियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल आलू का होता है। आलू में पोटेशियम, फाइबर, विटमिन सी, विटमिन बी, कॉपर, ल्यूटिन और मैंगनीज काफी मात्रा में पाया जाता है। स्किन के लिए भी आलू का सेवन करना फायदेमंद होता है। आलू में कई गुण पाए जाते हैं, परंतु ये डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी काफी अधिक होती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को आलू का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
food fruits to avoid in diabetes diabetic diet plan
डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

तरबूज

  • डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से परहेज करना चाहिए। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अधिक है। कई विशेषजों के अनुसार डायबिटीज के मरीज अगर तरबूज का अधिक सेवन करते हैं तो उन्हें हाई बीपी की समस्या भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed